UP Weather Today: यूपी में मौसम का मिजाब बदला हुआ है। प्रदेश में एक तरफ कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और लू का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 15 मई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।

आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी

मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों में दक्षिणी और बुंदेलखंड के जिलों में हीटवेव का असर और अधिक तेज होगा। पिछले 24 घंटों में खराब मौसम की वजह से प्रदेश में 111 लोगों की मौत और भारी नुकसान के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में (UP Weather Today) आ गया है। हमीरपुर, बांदा, महोबा, कौशाम्बी, झांसी, चित्रकूट, फतेहपुर और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

READ MORE: बवाल मचा रहा बयानः ब्राम्हणों को लेकर राजकुमार भाटी के टिप्पणी पर भड़के अजय राय, अखिलेश यादव से कर दी बड़ी मांग

16 मई:- आसमान साफ रहेगा और तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। रात में भी गर्मी का एहसास होगा। कुछ इलाकों में लू चलेगी।
17 मई:- पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
18 मई:- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। लू चलने से गर्मी बढ़ेगी।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। शनिवार से मंगलवार तक प्रदेश के दक्षिणी भाग और बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। बुंदेलखंड क्षेत्र में पहले ही (UP Weather Today) तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (UP Weather Today) के पार जा चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में शुष्क पछुआ हवाओं के कारण यह और बढ़ सकता है। विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि लू के दौरान दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।