लखनऊ. सूबे में इन दिनों सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों को लेकर दिए गए बयान से बवाल मचा हुआ है. हालांकि, उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी भी मांग ली है. उसके बाद भी उनके बयान से ब्राम्हण समाज में गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है. भाजपा, कांग्रेस और सपा तक के नेता उनके बयान से नाखुश हैं. यही वजह है कि उनके सहयोगी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी नाराजगी जाहिर की है. साथ ही अखिलेश यादव से बड़ी मांग भी कर दी है.

इसे भी पढ़ें- हवस, अपहरण और हैवानियतः 9वीं की छात्रा के साथ होटल में 6 दिन तक रेप, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां

अजय राय ने राजकुमार भाटी के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, उनका बयान पूरे समाज के लिए पीड़ादायक है. समझदार व्यक्ति ऐसी बयानबाजी बिल्कुल नहीं करता. अखिलेश यादव को कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा. कार्रवाई करने से कड़ा संदेश भी जाएगा.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता बना जी का जंजालः पिता ने 5 महीने की बेटी की पटक-पटकर ली जान, 3 साल के बेटे को किया घायल, जानिए बाप क्यों बना काल?

क्या कहा था राजकुमार भाटी ने

बता दें कि 5 मई को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भाटी ने कार्यक्रम में मुहावरा सुनाते हुए कहा था कि ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय… मतलब – ब्राह्मण वेश्याओं से ज्यादा खराब हैं. भाटी के बयान का वीडियो क्लीप सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने बयान पर नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं ने सपा के चरित्र पर सवाल उठाए.