International Yoga Day 2026. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर झांसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ योग किया. इस दौरान सीएम ने विभिन्न योगासन किए. साथ ही प्रदेश की जनता को योग के जरिए शरीर के साथ साथ मन को भी स्वस्थ रखने का संदेश दिया.
मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रदेशवासियों को योग दिवस (International Yoga Day) की बधाई भी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ योग व्यायाम के साथ ही शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान भी है. समस्त योग साधकों और प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग (Yoga) एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है.’ इतना ही नहीं सीएम ने आवाह्न करते हुए लिखा कि आइए, स्वस्थ और आरोग्य राष्ट्र के निर्माण के लिए हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें.
इसे भी पढ़ें :
बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार को झांसी दौरे पर हैं. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभाग करने के बाद वे आल्हा-ऊदल की शौर्यभूमि महोबा में 697 करोड़ से ज्यादा की लागत से 88 और बुंदेलखंड के ऐतिहासिक केंद्र हमीरपुर में 636 करोड़ से ज्यादा की लागत की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. सीएम ने एक्स पर लिखा कि आज का दिवस (International Yoga Day) योग की चेतना, विकास की प्रतिबद्धता और बुंदेलखंड की असीम संभावनाओं को समर्पित रहेगा.

