cockroach janata party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (abhijit dipke) को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिजीत दिपके ने खुद दावा करते हुए कहा कि उन्हें व्हाट्सऐप पर जान से मारने की धमकियां भी मिली है। इतना ही नहीं, धमकी देने वाले ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अकाउंट बंद करने या फिर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया था। था. अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स (X) के बाद इंस्टाग्राम (cockroach janata party Instagram Account) अकाउंट भी हैक कर लिया गया है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा-‘कॉकरोच जनता पार्टी पर कार्रवाई की जा रही है। इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है। मेरा निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है। ट्विटर अकाउंट रोक दिया गया है और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया है। फिलहाल हमारे किसी भी प्लेटफॉर्म तक हमारी पहुंच नहीं है। इसके बाद किए गए किसी भी पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।

कैसे शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड उस विवाद के बाद शुरू हुआ जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी को लेकर चर्चा हुई थी। बताया गया कि वरिष्ठ वकील का दर्जा देने से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कथित तौर पर ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह पूरा विचार इसी विवाद से प्रेरित था। हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था और उनकी टिप्पणी सिर्फ फर्जी और गलत डिग्री लेकर कानूनी पेशे में आने वाले लोगों के लिए थी।

मीम्स और व्यंग्य से वायरल हुई पार्टी

इसके बावजूद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कॉकरोच को चुनाव चिन्ह बनाकर मीम्स, व्यंग्य, ग्राफिक्स और राजनीतिक टिप्पणियों के जरिए इस अभियान को आगे बढ़ाया गया। इस प्लेटफॉर्म पर बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों को व्यंग्यात्मक घोषणापत्र और चुनावी अभियान की शैली में पेश किया जाता था। अभिजीत दिपके ने इस आंदोलन को ‘आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज’ बताया था।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.9 करोड़ फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है। पार्टी बनने के 6 दिन के अंदर ही X अकाउंट पर 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.34 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 30 वर्षीय अभिजीत दीपके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे शहर से पत्रकारिता में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है। इसके बाद वे हायर स्टडी के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने मशहूर बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। दीपके पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं, जो राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m