Thailand Suspends Visa-Free Entry for Indians: थाईलैंड ने भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री पर रोक लगा दी है। थाईलैंड ने अहम बदलाव करते हुए भारत को अपनी वीजा-मुक्त प्रवेश सूची (Visa-Free Entry List) से हटा दिया है। भारतीय साल 2024 से इस सुविधा का लाभ उठा रहे थे। कोरोना काल के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए Visa-Free Entry शुरू किया था। हालांकि थाई सरकार ने 19 मई को हुई थाई कैबिनेट बैठक में इसे खत्म करने का फैसला लिया। अब अब थाईलैंड की वीजा-छूट व्यवस्था की जगह ‘वीजा ऑन अराइवल’ (VoA) श्रेणी में आएगा।
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जो यात्री पिछली छूट नियमों के तहत पहले से ही देश के अंदर हैं, या जो नए उपाय लागू होने से पहले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। वे अपनी पिछली ठहरने की अवधि खत्म होने तक थाईलैंड में रहने के हकदार बने रहेंगे।
फैसले की जानकारी देते हुए थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट ने “थाईलैंड की वीजा छूट और VoA स्कीम के संशोधन” को अपनी मंजूरी दे दी है। संशोधित उपायों में “सभी 93 देशों और क्षेत्रों के लिए 60 दिनों की वीजा छूट योजना को रद्द करना” और “VoA को संशोधित करना, साथ ही पात्र देशों और क्षेत्रों की लिस्ट को (31 से घटाकर) 4 देशों या क्षेत्रों तक सीमित करना” शामिल है। भारत अब उन केवल चार देशों में से एक है जिन्हें संशोधित VoA श्रेणी में रखा गया है। भारत के अलावा अज़रबैजान, बेलारूस और सर्बिया अन्य देश हैं।

संशोधित उपाय थाईलैंड के ‘शाही राजपत्र’ यानी Royal Gazette में जारी होने के 15 दिन बाद लागू होने की उम्मीद है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि जो यात्री पिछली छूट नियमों के तहत पहले से ही देश के अंदर हैं, या जो नए उपाय लागू होने से पहले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, “वे अपनी पिछली ठहरने की अवधि खत्म होने तक थाईलैंड में रहने के हकदार बने रहेंगे।
54 देशों के नागरिकों को 30 दिनों की वीजा छूट
थाईलैंड अब 54 देशों और क्षेत्रों के नागरिकों को 30 दिनों की वीजा छूट प्रदान करेगा। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और कई यूरोपीय देश शामिल हैं। इनके अलावा सेशेल्स, मालदीव और मॉरीशस के लिए एक अलग 15 दिनों की वीजा छूट शुरू की गई है। हालांकि, भारत अब वीजा फ्री देशों की लिस्ट में नहीं है।
वीजा को क्यों सख्त कर रहा थाईलैंड
थाई अधिकारियों ने इस बदलाव का संबंध विदेशी नागरिकों से जुड़ी अवैध गतिविधियों को लेकर बढ़ती चिंताओं से जोड़ा है। पर्यटन मंत्री सुरासाक फंचारोएनवोराकुल ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि यह कदम कई विदेशियों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है। इन अपराधियों पर नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों और सेक्स-ट्रैफिकिंग से लेकर, बिना उचित अनुमति के होटल और स्कूल चलाने तक के आरोप थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

