USA California Toxic Chemical Leak: अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहरीले केमिकल का रिसाव होने कोहराम मच गया है। दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी स्थित एयरोस्पेस फैसिलिटी में जहरीले केमिकल से भरे टैंक में रिसाव होने के कारण 40 हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। शुक्रवार को कई शहरों से 44,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इधर अधिकारियों ने हालात और बदतर होने की चेतावनी दी है।

इस टैंक में अनुमानित 7,000 गैलन मिथाइल मेथैक्रिलेट मौजूद है, जो प्लास्टिक के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला एक अत्यधिक ज्वलनशील और जहरीला पदार्थ है। प्रशासन ने गार्डन ग्रोव, साइप्रस, स्टैंटन, अनाहेम, बुएना पार्क और वेस्टमिंस्टर सहित कई शहरों के लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के प्रमुख क्रेग कोवे ने बताया कि मैंने इससे बुरा हाल कभी नहीं देखा. यह बहुत ही गंभीर मामला है, इसे हल्के में मत लें। उन्होंने आगे कहा कि मैं 32 सालों से अग्निशमन सेवा में हूं और यह अब तक की सबसे खतरनाक घटना है जिसका मैं हिस्सा रहा हूंं। जब तक मेरे पीछे बैठा कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति इस घटना को रोकने का उपाय नहीं ढूंढ लेता, तब तक ऐसा होना तय है। यह योजना विफल हो जाएगी और हमें नहीं पता कब।

बदतर हो सकते हैं हालात

इवैक्यूएशन ऑर्डर (निकासी आदेश) कब हटाए जाएंगे उन्होंने इसका कोई समय नहीं बताया है। ओसीएफए के अधिकारियों ने बताया कि कुल तीन टैंक हैं, जिनमें से एक का कूलिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है। अब सचमुच 2 ही विकल्प बचे हैं। पहला टैंक टूट जाए। पार्किंग स्थल और आसपास के इलाके में लगभग 6,000 से 7,000 गैलन बेहद खतरनाक केमिकल फैल जाएं। या फिर दूसरा, जिसमें टैंक में अत्यधिक गर्मी पैदा हो जाए और वह फट जाए, जिससे उसके आसपास के वे टैंक भी प्रभावित हों जिनमें केमिकल भरा हों।

पांच शहरों को खाली करने का आदेश

केमिकल के रिसाव की वजह से शुक्रवार को ऑरेंज काउंटी के पांच अन्य शहरों- साइप्रस, स्टैंटन, अनाहेम, ब्यूना पार्क और वेस्टमिंस्टर के कुछ निवासियों के लिए भी निकासी आदेश का विस्तार किया। यह घटना जीकेएन एयरोस्पेस में हुई, जो वाणिज्यिक और सैन्य विमानों के पुर्जे बनाती है। टैंक से रिसाव को रात भर रोकने में असमर्थ रहने के बाद यह आदेश जारी किया गया। फिलहाल मौके पर अभी भी केमिकल लीकेज पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m