US Attack On Iran At Any Time: एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (US-Iran tension) फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है। इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) की हत्या की कोशिश के खुलासे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सभी ट्रिप कैंसिल कर दिए है। ट्रंप ने अपने निजी कार्यक्रम तक रद्द कर दिए हैं। व्हाइट हाउस और पेंटागन में हमले की रूपरेखा तैयार करने हलचल तेज हो गई है।
ट्रंप के करीबी सलाहकार डैन स्केविनो ने सोशल मीडिया पर B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का वीडियो शेयर किया। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि पिछली बार भी ऐसा वीडियो पोस्ट होने के अगले दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था।
CBS और Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में अहम बैठक की। बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के कुछ जवानों की मेमोरियल डे छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने सभी निजी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह न्यू जर्सी स्थित बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब जाने वाले थे, लेकिन अचानक योजना बदलकर वॉशिंगटन लौट आए। उन्होंने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-सरकारी परिस्थितियों और अमेरिका के प्रति अपने प्रेम की वजह से मुझे व्हाइट हाउस में रहना जरूरी लग रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश के खुलासे के बाद पूरे अमेरिका में बवाल मच गया है। ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। आईआरजीसी ने बकायदा इसके लिए एक आतंकवादी को ट्रेनिंग दी थी। आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी अखबार ‘द पोस्ट’ के मुताबिक पकड़े गए आतंकी का नाम मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी है। यह 32 वर्ष का है। वो इराकी नागरिक बताया जा रहा है। ये आतंकी छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने गुरु और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

