राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के खवासा क्षेत्र में सोमवार को तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

नियंत्रण के लिए पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने शुरुआत में युवाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, जब विवाद बढ़ता चला गया और स्थिति अनियंत्रित होने लगी, तो पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा। पुलिस की सख्ती के बाद उपद्रव कर रहे युवाओं को खदेड़कर तितर-बितर किया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी ! बोले- संध्या यादव मेरी बेटी जैसी, मेरे शब्दों को गलत

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे युवाओं को मौके से खदेड़ते और हटाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बालाघाट बहुचर्चित चावल घोटाला: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

फिलहाल स्थिति सामान्य

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आयोजन स्थल पर शांति व्यवस्था बहाल कर ली गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और तेजा दशमी का कार्यक्रम आगे सुचारू रूप से जारी रहा।

जबलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: गोंडवाना एक्सप्रेस के 3 TTE अवैध वसूली में धरे गए, दो निलंबित

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m