कुमार इंदर, जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस (सतर्कता) टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आई गोंडवाना एक्सप्रेस के तीन टीटीई (TTE) को पकड़ा है। विजिलेंस टीम को देखते ही तीनों टीटीई भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही धर दबोचा। जांच के दौरान टीटीई के पास से हजारों रुपये का अतिरिक्त कैश (एक्स्ट्रा कैश) बरामद हुआ है। विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विजिलेंस टीम को देखकर भागने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से जबलपुर पहुंची गोंडवाना एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर रुकते ही विजिलेंस की टीम ने अचानक चेकिंग शुरू कर दी। टीम को देखते ही ट्रेन में तैनात तीन टीटीई—गुंजन कुमार, लक्ष्मी नारायण और महेंद्र मीणा हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, मुस्तैद विजिलेंस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला हजारों का एक्स्ट्रा कैश
पकड़े गए टीटीई की तलाशी लेने पर उनके पास तय सीमा से अधिक नकदी पाई गई। TTE गुंजन कुमार: 5,800 रुपये अतिरिक्त नकद बरामद। TTE लक्ष्मी नारायण: 2,000 रुपये अतिरिक्त नकद बरामद। TTE महेंद्र मीणा: इनके पास से कोई खास अतिरिक्त कैश नहीं मिला। नियमविरुद्ध अतिरिक्त कैश मिलने पर गुंजन कुमार और लक्ष्मी नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बालाघाट बहुचर्चित चावल घोटाला: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे गिरफ्तार, भेजे गए जेल
वीडियो साक्ष्य के साथ मिली थी शिकायत
विजिलेंस विभाग को वीडियो प्रमाण के साथ शिकायत मिली थी कि गोंडवाना एक्सप्रेस में तैनात टीटीई स्टाफ यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने के बदले उनसे अवैध वसूली कर रहा है। इसी शिकायत की पुष्टि और रंगे हाथों पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम ने जबलपुर प्लेटफॉर्म पर यह सरप्राइज रेड की।
काम की खबरः भोपाल में डोल ग्यारस जुलूस के चलते पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



