कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के चर्चित ‘चावल कांड’ मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राइस मिल संचालक कुमार कावरे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी कुमार कावरे, पूर्व आयुष राज्य मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के बड़े भाई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित रचना टावर से कुमार कावरे को हिरासत में लिया था।
22 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड, चंद्र और बिल्वपत्र से बाबा का दिव्य श्रृंगार,
यह है पूरा मामला?
यह पूरा मामला छिंदवाड़ा स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट (AVJ Agro Ethanol Plant) को 5,459 मीट्रिक टन सरकारी चावल की अफरा-तफरी और अवैध परिवहन से जुड़ा हुआ है। रुआत (जून महीना): मामले का खुलासा जून महीने में उस वक्त हुआ था, जब वारासिवनी स्थित संचेती राइस मिल से दो ट्रक सरकारी चावल जब्त किए गए थे। पारिवारिक तार: जांच आगे बढ़ने पर पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के परिवार की ‘हर्ष राइस मिल (टेकाड़ी)’ का नाम सामने आया। पूर्व में हुई गिरफ्तारियां: हर्ष राइस इंडस्ट्रीज के तीन पार्टनर—पूर्व मंत्री के भतीजे अविनाश कावरे, करीबी विनोद शर्मा और गोपाल ठाकुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
काम की खबरः भोपाल में डोल ग्यारस जुलूस के चलते पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन,
मामले में अब तक की कार्रवाई
20वीं गिरफ्तारी: कुमार कावरे की गिरफ्तारी इस बहुचर्चित घोटाले में 20वीं गिरफ्तारी है। अन्य आरोपी: इस रैकेट में राइस मिलर्स के अलावा कई ट्रांसपोर्टर, एथेनॉल प्लांट के मैनेजर और सुपरवाइजर भी शामिल हैं, जो फिलहाल जेल में हैं। गाड़ियों की जब्ती: पुलिस अब तक अवैध चावल परिवहन में इस्तेमाल किए गए 28 ट्रकों को भी जब्त कर चुकी है। पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पूरी गिरफ्तारी और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का औपचारिक खुलासा कर सकता है।
MP में विदाई से पहले मानसून दिखाएगा रौद्र रूप: भोपाल समेत 17 जिलों में अलर्ट,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



