हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में अब साइकिल पर सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक ‘युवा स्वाभिमान GEN Z Cyclothon’ निकाल रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी युवाओं के शिक्षा के अधिकार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे। वहीं, भाजपा ने इस साइकिल यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव का दावा है कि कांग्रेस छात्र नेता रवि दांगी छात्रों पर रैली में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें 2 हजार का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। बीजेपी ने कथित ऑडियो के आधार पर पूरे मामले की शिकायत इंदौर कलेक्टर से करते हुए जांच की मांग की है। दूसरी ओर, कांग्रेस इस यात्रा को युवाओं के अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन बता रही है।
ये भी पढ़ें: Datia By-Election: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भी नाम शामिल
ऐसे में युवाओं के नाम पर शुरू हुई यह साइकिल यात्रा अब प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गई है। अब सवाल यही है कि इंदौर से भोपाल तक निकाला जा रहा कांग्रेस का ‘GEN Z Cyclothon’ क्या युवाओं के अधिकार की लड़ाई है या फिर सियासी एजेंडे की साइकिल?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

