शिखिल ब्यौहार, भोपाल। दतिया उपचुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने अधिकृत स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। 

READ MORE: महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2% राहत और भत्ता लापताः कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला केंद्र के समान DA और DR, कर्मचारी संघ ने उठाए सवाल

सूची में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है। भाजपा की इस सूची में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अलावा केंद्र सरकार के मंत्रियों और पार्टी के बड़े चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी उम्मीद कर रही है कि इन स्टार प्रचारकों के जनसंपर्क और रैलियों से दतिया में भाजपा की चुनावी मशीनरी मजबूत होगी।

READ MORE: लाडली बहनों को बड़ी सौगात: खाते में आए 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन ने 38वीं किस्त की जारी

डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम सूची में शामिल होने को खासा महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि वे दतिया सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। उपचुनाव की घोषणा के बाद दोनों प्रमुख पार्टियां पूरी ताकत से मैदान में हैं। दतिया उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है और 16 जुलाई को नामांकन का अंतिम दिन है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m