शशांक द्विवेदी, खजुराहो। बीते 2 जुलाई को छतरपुर जिलाधिकारी (कलेक्टर) पार्थ जायसवाल द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पर उद्योगपति अनंत अंबानी की अगवानी करने का मामला अब पूरी तरह गर्मा गया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने इस घटनाक्रम को लेकर सीधे प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को आधार बनाकर पटैरिया ने महामहिम राज्यपाल और मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) से इस मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है, जिसका शिकायती पत्र भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कृत्य अखिल भारतीय सेवा अधिनियम के खिलाफ

मीडिया से बातचीत करते हुए राजा पटैरिया ने छतरपुर जिलाधिकारी द्वारा एक उद्योगपति की इस तरह अगवानी किए जाने को पूरी तरह असंवैधानिक बताया। उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा- “जिला कलेक्टर को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अनंत अंबानी की अगवानी को लेकर क्या उनके पास शासन का कोई आधिकारिक पत्र था? क्या अंबानी को कोई विशेष राजकीय दर्जा दिया गया था? अगर ऐसा है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। यदि शासन का कोई आदेश नहीं था, तो अखिल भारतीय सेवा अधिनियम 1968 के तहत यह कृत्य पूर्णतः गैरकानूनी है। इसके तहत कलेक्टर के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

किसान दर-दर भटक रहा

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि सूबे का प्रशासन अब पूंजीपतियों के सामने घुटने टेक चुका है। व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा- एक तरफ देश और बुंदेलखंड का गरीब किसान हाथ में आवेदन लेकर महीनों से कचहरियों और दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसके काम नहीं हो रहे हैं। आम जनता को कलेक्टर से मिलने के लिए हफ्तों पहले अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। दूसरी तरफ प्रशासन एक अरबपति के बेटे को रिसीव करने के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंच जाता है। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

बुंदेलखंड में बड़े आंदोलन की चेतावनी

राजा पटैरिया ने इस घटना को बुंदेलखंड के इतिहास में पहली बार होने वाली ऐसी गिरावट बताया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि वे इस ‘वीआईपी कल्चर’ और पूंजीपतिपरस्ती के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। पटैरिया ने कहा कि वे इस मामले को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और राज्यपाल व मुख्य सचिव से दोषियों को दंडित कराने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

24 घंटे में 3 थानों में मोबाइल लूटने वाला ‘एक्टिवा स्नैचर’ गिरफ्तारः 6 मोबाइल और गाड़ी जब्त

कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध पोस्टरों के खिलाफ ज्ञापनः कांग्रेस की नई

एमपी वक्फ बोर्ड में हिंदुओं की एंट्री पर विरोध: आमने-सामने आए मुस्लिम संगठन और

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m