अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर किए गए “सेवा संकल्प अभियान” पर दीप पर प्रज्वलन को लेकर सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बड़ा बयान दिया है। सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद मनोज कुमार ने कहा है कि देश के लोगों को उम्मीद थी कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें कोई ना कोई तोहफा मिलेगा। वे देश में हुए खुशहाली की बात करेंगे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने देशवासियों को यूपीआई में टैक्स का तोहफा दिया है। इसने आम मध्यम वर्गीय लोगों की कमर तोड़ दी है।

‘पीएम मोदी ने दिया रिर्टन गिफ्ट’

सासंद मनोज कुमार ने कहा कि, यूपीआई के लेनदेन पर सरकार ने टैक्स की घोषणा कर ये बता दिया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट है। उन्होंने कहा कि, देश में लोगों के किचन से तेल गायब हो गया है। लेकिन भाजपा के लोग आज पूरे देश में लाखों लीटर तेल “आशीर्वाद के दीया” के नाम पर जला रहे हैं।

सांसद ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर देश के करोड़ों लोगों को निराश किया। एक तानाशाही शासन की तरह पूरे सरकार को अपने जन्मदिन के लिए दीपक जलाने का आदेश देकर उन्होंने बता दिया है कि वह किस तरह के शासक हैं।

समाहरणालय में स्कूली छात्राओं ने बनाई रंगोली

दूसरी ओर सासाराम के समाहरणालय में स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन की थीम पर रंगोली बनाई। छात्राओं का कहना है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और यह काफी खुशी की बात है। हमारे देश के प्रधानमंत्री आज 76 साल के हो गए हैं। ऐसे में पूरे देश में हर्ष की लहर है। वहीं, आज विश्वकर्मा पूजा भी है। ऐसे में आज वे लोग काफी प्रसन्न है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तरह-तरह के रंगोली बनाकर अपने भावना को प्रकट कर रही है।

बता दे कि आज पूरे देश में सुबह सही तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। बता दे की शिक्षा विभाग के द्वारा 31 हजार से भी अधिक दीपक जलाए जा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इसको लेकर काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें- किस बात का जल रहा दिया? तेजस्वी यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- बाढ़ से लोग मर रहे हैं और…