हेमंत शर्मा, इंदौर। सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 50 लोगों की मौत के विरोध में इंदौर में कांग्रेस पार्टी ने अनोखा और भावुक प्रदर्शन किया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के सामने खाली थाली रखकर सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
खाली थाली पर लिखा भावुक संदेश
कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान थाली पर एक संवेदनशील पोस्टर चस्पा किया, जिस पर लिखा था—“इस घर में खाना लाने वाला अब वापस नहीं आएगा”। इस अनूठे प्रदर्शन के जरिए उन पीड़ित परिवारों के दर्द को उजागर किया गया, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य को खो दिया है।
जहरीली शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी शराब व 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,
सरकार पर लगाए संवेदनहीनता के आरोप
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोग जहरीली शराब पीने से बेमौत मर रहे हैं, जबकि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय बने हुए हैं। नेताओं ने कहा कि जहरीली शराब के अलावा दूषित पानी और प्रदूषित हवा से भी लगातार लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन हर बड़ी घटना के बाद केवल लीपापोती की जाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



