शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरक्षक ने निजी अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक वेद नारायण राम हार्ट की सर्जरी कराने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर आरक्षक ने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



