Patna News: राजधानी पटना में कल शनिवार की देर रात रिजर्व गार्ड के एक हवलदार ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान BSAP 1 में पोस्टेड रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक गार्ड लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रसित था, जिसे लेकर वह तनाव में रहता था।

इलाके में फैली सनसनी

पूरा मामला सचिवालय थाना क्षेत्र का है। वहीं, खुदकुशी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटना की जनाकीर मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया।

छानबीन में जुटी पुलिस

मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिवालय थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तनाव में आकर आत्महत्या

घटना को लेकर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 25 अप्रैल की रात लगभग 11.00 बजे रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार BSAP-1, बीमारियों से ग्रसित होने से तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Today: भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, 21 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी