CSK vs SRH IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में 5 विकेट से हरा दिया। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की दमदार पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 181 रन का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। SRH की इस जीत से गुजरात टीम को भी फायदा मिला और उसने भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया।

चेन्नई ने बनाए 180 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। CSK की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने 32 रन, संजू सैमसन ने 27 रन, शिवम दुबे ने 26 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 रन का योगदान दिया।

SRH की ओर से कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। वहीं शाकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली।

धोनी ने टीम के साथ कराया ग्रुप फोटोशूट

चेन्नई की पारी समाप्त होने के बाद एमएस धोनी ने टीम के खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटोशूट भी कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हैदराबाद की पारी, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ट्रैविस हेड जल्दी आउट हो गए। हालांकि, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाल लिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि ट्रैविस हेड 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली। नितीश कुमार रेड्डी ने 11 रन का योगदान दिया।

अंत में सलिल अरोड़ा 10 रन और स्मरण रविचंद्रन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत तक पहुंचाया। हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

CSK की ओर से मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील होसेन को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (CSK vs SRH IPL 2026)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H