CSK vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 63वें मुकाबले में आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है, जिससे यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम बन गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने अब तक 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर आज CSK हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह लगभग खत्म हो सकती है।

वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं और वह RCB और GT के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद है। SRH अगर यह मुकाबला जीतती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की लेगी। साथ ही SRH की जीत से गुजरात टाइटंस (GT) को भी फायदा होगा और उनकी भी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी।

बता दें कि CSK और SRH के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले 7:00 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम की पिच पर CSK बनाम SRH मुकाबले में बल्लेबाज़ों को मदद मिलने की संभावना है। SRH के पेस बॉलिंग कोच वरुण एरॉन का अनुमान है कि यहां जीत का स्कोर लगभग 210 रन तक जा सकता है। वहीं CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का मानना है कि पिच पर हैदराबाद की तुलना में ज्यादा बाउंस मिल सकता है, जिससे CSK को बढ़त मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ मैचों में यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिली है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
चेपॉक में IPL के आंकड़े

चेपॉक स्टेडियम के IPL रिकॉर्ड बताते हैं कि यहां अब तक 97 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 53 मुकाबले (54.64%) पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 44 मैच (45.36%) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। टॉस के आधार पर देखें तो टॉस जीतने वाली टीम ने 50 मैच (51.55%) और टॉस हारने वाली टीम ने 47 मैच (48.45%) में जीत हासिल की है। यहां का सर्वोच्च स्कोर 246/5 और न्यूनतम स्कोर 70 रहा है, जबकि सबसे बड़ा सफल रन चेज 210/5 का है। औसतन यहां प्रति विकेट 26.39 रन, प्रति ओवर 8.15 रन और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165.41 रन रहता है।
CSK बनाम SRH हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इसमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 23 मुकाबलों में CSK ने 15 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 8 जीत मिली है। हालांकि इस सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराकर बढ़त हासिल की थी।
CSK और SRH की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल हिंगे
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

