सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा नगर पालिका का विवाद थामने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर सिटी थाने में पार्षदों का धरना देखने को मिला। धरने से पहले पार्षद और एसडीओपी सौरभ कुमार के बीच तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं पुलिस के अड़ियल रवैए के चलते बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे, कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय समेत 30 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा भी दिया। मामले को बढ़ता देख देर रात पूर्व मंत्री इमरती देवी भी पहुंची। पार्षदों से बातचीत कर धरना खत्म कराया।
दरअसल, अभी हाल ही में वार्ड 13 के पार्षद हीरा सिंह से एक विवाद हुआ था। जिसको लेकर FIR दर्ज कराने थाने में पार्षदों ने धरना दिया था। झाड़ू लगाकर विरोध किया था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने 6 पार्षदों पर शांति भाग की कार्यवाही कर नोटिस जारी किए। जैसे ही पार्षदों को नोटिस मिले तो सीधे थाने पहुंचे और इस कार्यवाही को पुलिस की तानाशाही बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक थाने में बाहर पार्षद बैठे रहे, जमीन पर खाना भी खाया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में बाबा रामदेव और पूर्व BJP सांसद के बीच विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस ली 50 करोड़ की मानहानि याचिका
इस दौरान जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर भी पार्षदों से मिलने पहुंचे पर उनका व्यवहार ठीक न होने के कारण पार्षदों ने उनकी बात सुनने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद वह चले गए। हालांकि कुछ देर बाद फिर पूर्व मंत्री इमरती देवी के थाने पहुंचने के चलते जयराज कुबेर को वापिस लौटना पड़ा। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि पार्षदों पर पुलिस की कार्यवाही गलत तरीके से की गई है। मेरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव से बात हुई है वे डबरा आएंगे और पार्षदों की बात सुनेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

