शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी को यहाँ एक बड़ा झटका लग सकता है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले कद्दावर नेता अवधेश नायक ने एक बार फिर पाला बदलने के संकेत दिए हैं। उनके इस कदम से दतिया का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह गरमा गया है।
अभी निर्णय नहीं लिया, साथियों से चर्चा शेष
अवधेश नायक के बीजेपी में जाने की अटकलों को खुद उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से हवा मिली है। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा-मेरे निवास पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के प्रत्याशी कल और आज सौजन्य भेंट करने आए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी मुलाकात करने पहुँचे। मैंने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। बसई अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और साथियों से चर्चा होना बाकी है, जो अगले एक-दो दिनों में पूरी हो जाएगी। मेरा निर्णय केवल दतिया के हित में ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न रहें और जब तक वे खुद घोषणा न करें, तब तक किसी भी बात को सच न मानें।
14 जुलाई महाकाल भस्म आरती: चंद्र, त्रिपुंड और पुष्पों से भगवान का दिव्य श्रृंगार,
बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने की मुलाकात
बता दें कि हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, अवधेश नायक से मिलने उनके निवास पहुँचे थे। इस मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि नायक की जल्द ही बीजेपी में घर-वापसी हो सकती है।
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में थमा मानसून, दो दिन सताएगी उमस; 15 जिलों में
2023 में थामा था कांग्रेस का हाथ
गौरतलब है कि अवधेश नायक लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण और स्थानीय समीकरणों से नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब चुनाव के मुहाने पर खड़े दतिया में यदि वे वापस बीजेपी का रुख करते हैं, तो जीतू पटवारी और कांग्रेस संगठन के लिए यह एक बड़ा रणनीतिक नुकसान साबित हो सकता है।आगामी एक-दो दिनों में होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद दतिया की राजनीति की यह नई दिशा साफ हो जाएगी। रविवार को जीतू पटवारी भी अवधेश नायक से मिलने पहुंचे थे>
ममता की अनूठी और दर्दभरी दास्तान: मां-बेटे की अर्थी एक साथ उठी, बेटे के वियोग में मां ने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

