कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। चुनाव के दौरान दोनों प्रमुख दलों- कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी- के उम्मीदवारों ने मतदान किया और अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे किए। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए आम जनता से बढ़कर मतदान करने की अपील की है।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने डाला वोट

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान केंद्र क्रमांक 184 (मार्केटिंग सोसायटी) पहुँचकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा- जनता का विश्वास: दतिया विधानसभा के मतदाता विश्वास और विकास के पक्ष में मतदान करेंगे। गुंडागर्दी और वोटों की खरीद-फरोख्त करने वालों को जनता अपने वोट से मुंहतोड़ जवाब देगी। सीमावर्ती (बॉर्डर) क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मतदाताओं का आशीर्वाद उनके साथ है और कांग्रेस यहाँ 25,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।

विकास पर लगेगी मुहर, बाकी प्रत्याशी अप्रासंगिक

दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी अपनी जीत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा:- विकास का मुद्दा: आज का जनादेश विकास के नाम पर लगेगा और बाकी सभी प्रत्याशी अप्रासंगिक साबित होंगे। भाजपा की प्रचंड जीत तय है। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा उन्हें ‘बाहरी’ बताए जाने की व्यक्तिगत टिप्पणी पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए था। दतिया के मतदाता खुद तय करेंगे कि वे बाहरी हैं या अपनों के बीच के।

सीएम मोहन यादव की अपील- “पहले मतदान, फिर जलपान”

भोपाल से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर दतिया के नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया- “पहले मतदान, फिर जलपान। दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। आपका एक-एक वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मतदान कर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।”

Datia By-Election 2026: दतिया में रणसंग्राम! 2.20 लाख मतदाता करेंगे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m