रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस अपनी दावेदारी के लिए जगह-जगह प्रचार प्रसार कर रहे हैं और अपना दावा ठोक रहे हैं। इस बीच भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी खुद ‘मोदी’ ने अपने कंधे पर उठा रखी है। मोदी नाम जानकर आपके दिमाग में पीएम का चेहरा आया होगा लेकिन ये हमारे देश के पीएम नहीं बल्कि उनके हमशक्ल ‘अभिनंदन पाठक’ हैं जिन्होंने उनके अवतार में दतिया में घूमकर भाजपा की जीत का दावा किया है।
महाराज गोविंद देव ने किया पीएम के हमशक्ल का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी के अवतार में अभिनंदन पाठक दतिया के ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्हें देखकर लोग मोदी-मोदी का नारा लगा रहे हैं और उन्हें ही मोदी समझ रहे हैं। इस तरह का संदेश वह भारतीय जनता पार्टी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उप चुनाव में दे रहे हैं। आज वह दतिया के दादा महाराज कोठी पर भी पहुंचे जहां कोठी पर उन्होंने महाराज गोविंद देव से खास मुलाकात की। दादा महाराज कोठी पहुंचने पर अभिनंदन पाठक का महाराज गोविंद देव ने स्वागत किया। साथ ही महाराज कोठी का भ्रमण करवाया।
मोदी के अवतार में अभिनंदन पाठक ने कही बड़ी बात
मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने News 24 MP-CG से ख़ास बातचीत की। उन्होंने कहा, पीतांबरा माई की पावन धरती पर एमपी ही नहीं पूरे भारत में जिनका नाम, गौरव और गर्व रहा है, उस परिवार के महाराज गोविंद देव से मिलने का मौका मिला। उनका पीएम मोदी के प्रति आत्मीय लगाव मैंने देखा है। पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है। अवतार पुरुष मोदी जहां जाते हैं लोग नाचने लग जाते हैं। मैं उनका छोटा भक्त हूं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

