Bihar Crime: बिहार के बांका में एक बहू ने अपनी सास की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय बुजुर्ग महिला सो रही थी। इसी दौरान उसकी बहू ने उसकी गला रेत दी। सास के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे, जिन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रही महिला को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है।
सो रही सास पर हसिए से किया हमला
मृतका की पहचान सहदेव राय की पत्नी सुलोचना देवी (70) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी बहू का नाम बिंदु देवी है। स्थानीय लोगों के अनुसार आज मंगलवार सुबह घर में केवल सास और बहू मौजूद थीं। बच्चे और ससुर काम पर गए हुए थे। सुबह 8 बजे के करीब आरोपी बहू ने सास सुलोचना देवी को नाश्ता कराया। नाश्ता करने के बाद बुजुर्ग महिला सो गई। वहीं, आरोपी बिंदु देवी घर से बाहर चली गई। साढ़े 10 बजे के करीब वह घर लौटी और हसिए से सास सुलोचना देवी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
अवैध संबंध को लेकर ताने कसती थी सांस
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिंदु देवी पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज भागलपुर में चल रहा था। बिंदु देवी का पति सूरत में मजदूरी करता है। वहीं, उसके ससुर गांव के ही एक मील में काम करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि सुलोचना देवी बहू पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसपर ताने कसती रहती थीं। इसे लेकर कई बार सास और बहू के बीच झगड़ा भी हुआ था।
पुलिस ने आरोपी बहू को किया गिरफ्तार
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें- महज एक नींबू के लिए मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

