सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के फ्रीगंज से प्लेटफॉर्म नंबर 4 की मोड़ (रेलवे के पुराने माल गोदाम रोड) के पास एक युवक को सरेराह गोली मार दी गई। इस हमले में युवक की पीठ पर गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच और घायल की पत्नी के बयनों के मुताबिक, यह वारदात अंतरजातीय या परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने से उपजी नाराजगी के चलते अंजाम दी गई है।

घायल अस्पताल में भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 29 वर्षीय सुनील प्रजापत (निवासी जूनी कलाल सेरी, रतलाम) के रूप में हुई है। रेलवे के पुराने माल गोदाम रोड पर अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर सुनील के ससुर कोमल सिंह पंवार उर्फ नाना ठाकुर ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पीठ में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल सुनील को तुरंत जिला अस्पताल, जहाँ से बाद में बेहतर इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। रेलवे क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पत्नी ने पिता पर लगाया सीधा आरोप

मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायल सुनील की पत्नी निधि पंवार प्रजापत ने मीडिया और पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 6 महीने पहले परिवार के खिलाफ जाकर सुनील से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उसके पिता कोमल सिंह पंवार बेहद नाराज थे और लगातार विवाद कर रहे थे। विवाद से बचने के लिए वे लोग कुछ समय गुजरात के दाहोद में रहने लगे थे, लेकिन वहाँ भी पिता पहुँचकर झगड़ा करने लगे। निधि का सीधा आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनके पिता ने उनके पति पर गोली चलाई है।

20 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: दशहरे पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त

हर पहलू की बारीकी से जांच

ड्यूटी डॉक्टर डॉ. दाऊद के अनुसार, घायल युवक को पुलिस लेकर पहुंची थी। गोली उसकी पीठ के निचले हिस्से में फंसी हुई है, जिसका इलाज जारी है और फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जीआरपी जांच अधिकारी ASI नौशाद खान ने बताया कि घायल और उसके ससुर के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। प्रेम विवाह से उपजी नाराजगी के चलते ससुर द्वारा गोली मारे जाने की आशंका के आधार पर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस हमलावर ससुर की तलाश में जुट गई है।

MP Morning News: दशहरे पर CM मोहन यादव इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन, भोपाल में जलेगा 105 फीट का रावण

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m