DC vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर पाथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन की अहम पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 23 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों में 11 रन ही बना सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन को 1-1 सफलता मिली। दिल्ली का एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs KKR IPL 2026)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर : करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर : रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट