DC vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 14.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिल्ली की पारी
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर पाथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन की अहम पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 23 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। विप्रज निगम 3 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल सके, जबकि लुंगी एनगिडी 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन को 1-1 सफलता मिली। दिल्ली का एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।
KKR की पारी, फिन एलन का तूफानी शतक
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। एलन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। फिन एलन ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिलाई।
एलन के अलावा कैमरन ग्रीन ने नाबाद 33 रन बनाकर शानदार साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने मैच पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में कर दिया। साथ ही टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 13 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 1 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल को एकमात्र विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs KKR IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) : पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : कुलदीप यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर : फिन एलन
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

