DC vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, ऐसे में दिल्ली पहले बल्लेबाजी करेगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
दोनों टीमों के लिए क्यों अहम है मैच ?
दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में 8 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए दिल्ली को अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर है और उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आगामी पांच मैच जीतने जरूरी हैं।
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाजों को मिलता है, जिसके कारण यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। अब तक इस मैदान पर आईपीएल के 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 48 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 52 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच रद्द भी हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs KKR IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) : पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर : रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
लाइव मैच कहां देखें?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

