DC vs RR IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिन के दूसरे और सीजन के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद RR ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। अब DC को मुकाबला जीतने के लिए 194 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

RR के लिए बल्लेबाजी में ध्रुव जुरेल ने 53 और कप्तान रियान पराग ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 46, यशस्वी जायसवाल ने 12 और दासुन शनाका ने 10 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

DC के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी को 2-2 सफलता मिली।

DC और RR दोनों टीमों पर जीत का दबाव

DC और RR दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। मौजूदा सीजन में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ 10 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 11 मुकाबलों में 6 जीत और 5 हार के बाद 12 अंक जुटाए हैं और टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

अगर दिल्ली कैपिटल्स को आज हार मिलती है, तो वह IPL 2026 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन सकती है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की राह भी हार के बाद मुश्किल हो जाएगी।

DC और RR की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: दासुन शनाका

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H