राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर वाहनों पर पथराव की घटना सामने आई है। शनिवार रात झाबुआ जिले की सीमा में अज्ञात बदमाशों ने एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सोनू यादव के वाहन समेत आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पत्थर फेंके गए। अचानक हुए हमले से वाहन चालकों और यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

मरीजों और परिवारों से भरी गाड़ियां भी बनीं निशाना

पथराव की चपेट में कई यात्री घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ वाहनों में ऐसे मरीज और उनके परिजन सवार थे, जो गुजरात से ऑपरेशन करवाकर वापस लौट रहे थे। हमले के बाद चालक किसी तरह वाहनों को सुरक्षित आगे ले गए। घटना में क्षतिग्रस्त कुछ वाहन फिलहाल धामनोद टोल प्लाजा पर खड़े बताए जा रहे हैं।

पॉवर गॉसिप: राष्ट्रीय नेता बनने की तैयारी, बेटे को सियासी विरासत… UGC के सवाल पर विधायक जी की एग्जिट… अथ श्री सड़क-सांसद कथा; पोषण आहार का ‘साउथ इंडियन’ तड़का… ‘खतरों के खिलाड़ी: भोपाल दफ्तर एडिशन’….

NHAI ने की घटना की पुष्टि

मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वहीं NHAI रतलाम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उनके अनुसार टीमरवानी से करीब 15 किलोमीटर दूर झाबुआ क्षेत्र में घटना की सूचना मिली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम से पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सवाल बड़ा है- आखिर 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रही पत्थरबाजी पर कब लगेगा लगाम?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m