कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। NH-45 जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शाहपुरा थाना क्षेत्र के कैथरा/शाहपुरा इलाके में ओवरब्रिज से तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और सर्विस रोड पर चल रही एक कार पर जा गिरा।
READ MORE: विदेशों में ज्यादा मिलने वाली गंभीर बीमारी न्यूरो-बेहसेट अब MP में, ग्वालियर में पहला केस डिटेक्ट, JAH न्यूरोलॉजी विभाग ने किया सफल इलाज
इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया और उसकी भी जान चली गई। कुल 2 लोगों की मौत हुई है। कार में एक महिला समेत 5 लोग सवार थे, जो पूरे परिवार के साथ सफर कर रहे थे, वे बाल-बाल बच गए, लेकिन 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए।
मंत्री राकेश सिंह ने जताई संवेदनाएं
भीषण हादसे पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा—’यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। घायलों के तत्काल और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। माँ नर्मदा जी से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले।'”


