कॉर्पोरेट दुनिया में जहां अक्सर कर्मचारियों पर काम का दबाव और प्रदर्शन का लक्ष्य हावी रहता है, वहीं रजत ग्रोवर ने अपने कर्मचारियों के लिए एक भावुक और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। दिल्ली स्थित एक कंपनी के सीईओ रजत ग्रोवर ने कर्मचारियों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए विशेष ‘पैरेंटल पर्क’ देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत कर्मचारियों को अपने माता-पिता को तीन दिन की छुट्टी पर ले जाने के लिए 10,000 रुपये तक का रीइम्बर्समेंट दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस यात्रा के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त ‘पेड लीव’ यानी वेतन सहित छुट्टी भी मिलेगी, ताकि वे बिना काम के दबाव के अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।
माता-पिता के बलिदानों को दिल से श्रद्धांजलि
रजत ग्रोवर ने अपने कर्मचारियों के लिए शुरू की गई खास ‘पैरेंटल पर्क’ पहल को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि माता-पिता बिना किसी अपेक्षा के अपने बच्चों के लिए अपना समय, सपने, ऊर्जा और जिंदगी के कई साल समर्पित कर देते हैं। रजत ग्रोवर ने लिखा, “शायद अब समय आ गया है कि हम उनसे एक सवाल पूछें ऐसी कौन सी चीज है जो आप हमेशा से करना चाहते थे? और फिर चुपचाप उसे पूरा कर दें।”
उन्होंने एक वीडियो के जरिए माता-पिता के त्याग और समर्पण को श्रद्धांजलि देते हुए घोषणा की कि उनकी कंपनी के कर्मचारियों को अपने माता-पिता को तीन दिन की छुट्टी पर ले जाने के लिए 10,000 रुपये तक का रीइम्बर्समेंट दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि ये छुट्टियां पूरी तरह ‘पेड लीव’ होंगी और कर्मचारियों के नियमित PTO (Paid Time Off) बैलेंस से नहीं काटी जाएंगी। यानी कर्मचारी बिना वेतन कटौती या छुट्टी बैलेंस कम होने की चिंता के अपने माता-पिता के साथ समय बिता सकेंगे।
उन्हें साथ ले जाइए, इंतजार मत कीजिए
रजत ग्रोवर ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया। उन्होंने कहा, “इस कंपनी को बनाने से पहले कोई हर सुबह 5 बजे उठकर मेरे लिए खाना बनाता था, घर का सारा काम संभालता था, ताकि मैं अपना हर मिनट अपने सपनों को पूरा करने में लगा सकूं।” ग्रोवर ने कर्मचारियों से अपने माता-पिता के साथ समय बिताने की अपील करते हुए कहा, “हमें नहीं पता कि उनके साथ हमारे पास कितना समय बचा है। कल का कोई भरोसा नहीं। इसलिए अगर कोई ऐसी जगह है जहां वे हमेशा से जाना चाहते थे, कोई ऐसा पल है जिसे वे हमेशा से जीना चाहते थे, तो यही वह समय है। उन्हें साथ ले जाइए। अभी जाइए। इंतजार मत कीजिए।”
उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता ही बच्चों के आत्मविश्वास, मूल्यों और ताकत की असली नींव रखते हैं। “उन्होंने ही हमें गढ़ा,” ग्रोवर ने भावुक अंदाज में कहा। इसी सोच के तहत उन्होंने अपनी कंपनी में कर्मचारियों के लिए खास ‘पैरेंटल पर्क’ शुरू किया है, जिसके तहत कर्मचारियों को अपने माता-पिता को तीन दिन की छुट्टी पर ले जाने के लिए 10,000 रुपये तक का रीइम्बर्समेंट और अतिरिक्त पेड लीव दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा
रजत ग्रोवर की इस पहल को सोशल मीडिया पर लोगों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। कर्मचारियों को माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए विशेष पेड लीव और 10,000 रुपये तक के रीइम्बर्समेंट की घोषणा ने कई लोगों को भावुक कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “काश पूरी दुनिया इसी तरह सोचने लगती।” वहीं एक अन्य व्यक्ति ने ग्रोवर के कदम को “हीरो जैसा फैसला” बताया। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “आज की कॉर्पोरेट दुनिया में ऐसी सोच वाले लोग मिलना बहुत मुश्किल है। इस तरह के कदम देखकर सच में बहुत अच्छा लगता है।” वहीं एक और व्यक्ति ने लिखा, “एक बेहतरीन इंसान की सच्ची बातें।”
एलिट मार्क के संस्थापक और सीईओ रजत ग्रोवर ने कहा कि कर्मचारियों के लिए शुरू की गई यह पहल किसी बोनस, प्रचार या पहचान हासिल करने के उद्देश्य से नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा, “यह कोई बोनस नहीं है। यह किसी पहचान या लाइमलाइट के बारे में भी नहीं है। यह तो बस एक ऐसे सवाल के बारे में है, जिसे पूछने के लिए हममें से ज्यादातर लोग या तो बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं या फिर खुद को इतना दोषी महसूस करते हैं कि पूछ ही नहीं पाते।” ग्रोवर के मुताबिक, इस पहल का असली मकसद लोगों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने और उनके अधूरे सपनों या इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। उनका मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी और कॉर्पोरेट संस्कृति के बीच अक्सर लोग अपने परिवार, खासकर माता-पिता के लिए समय नहीं निकाल पाते।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

