Delhi Jantar Mantar Protest Live: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी सीजेपी (CJP) ने आज फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। सीजेपी आज फिर दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेगी। शनिवार को हुए प्रोटेस्ट में हजारों समर्थकों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रास्ते में रोक दिया था। करीब 7000 लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। इसमें CJP के टॉप लीडर्स अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke), सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। तीनों अब भी पुलिस हिरासत में हैं।

CJP के टॉप लीडर्स अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका का आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने दिल्ली पुलिस पेश करेगी। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के फैसलों पर निर्भर करता है कि तीनों बाहर निकलकर प्रोटेस्ट में शामिल होंगे या फिर तीनों को जेल में ही रहना होगा।

इधर आज के प्रोटेस्ट को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आज (रविवार) को लगातार दूसरे दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। दिल्ली में 30 अहम जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से शनिवार देर रात जारी एडवाइजरी के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से हालात के हिसाब से डायवर्जन लागू हो गया है। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और सेंट्रल दिल्ली के कई अन्य चौराहों के आसपास ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। नई दिल्ली के इलाके में आज प्रदर्शन करने के लिए किसी ने भी इजाजत नही मांगी है। लिहाजा पूरे इलाके में BNS की धारा 163 लागू रहेगी।

इंडिया गेट और जंतर मंतर के पास धारा 163 लागू, 30,000 से ज्यादा जवान तैनात

रविवार को दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 30,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई हैष पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और दूसरी संवेदनशील जगहों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। इंडिया गेट और जंतर-मंतर के पास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां रैपिड एक्शन कंट्रोल व्हीकल और बसों की कतारें लगाई गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। इलाके में चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं। जंतर मंतर और इंडिया गेट के पास BNSS की धारा 163 भी लागू की गई है। जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती नहीं, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आज पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती नहीं है। यहां सिर्फ दिल्ली पुलिस के कुछ जवान तैनात हैं। वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर भी ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से जारी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर घर से निकलने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।

इन 30 प्रमुख चौराहों और रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार,
  • गोलचक्कर शंकर रोड – वंदे मातरम ‘टी’ पॉइंट
  • धौला कुआं फ्लाई ओवर
  • गोलचक्कर झंडेवाला
  • गोलचक्कर पंचकुइयां
  • गोलचक्कर मंडी हाउस
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
  • राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
  • मिंटो रोड / दील दयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरु नानक चौक
  • चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्किल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट
  • भैरों रोड – एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  • लोधी रोड फ्लाई ओवर
  • गोलचक्कर नीला गुंबद
  • मदरसा टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर सम्राट होटल
  • सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  • भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास
  • मोती बाग फ्लाई ओवर के नीचे
  • रिंग रोड – सन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर अशोक रोड – जंतर मंतर रोड
  • गोलचक्कर विंडसर पैलेस
  • टॉलस्टॉय – जनपथ क्रॉसिंग
  • गोलचक्कर रेल भवन
  • जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
  • आउटर सर्किल कनॉट प्लेस – बाराखंबा रोड टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर गोल डाक खाना
  • गोलचक्कर पटेल चौक
  • जय सिंह रोड – अशोक रोड टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर आरएमएल (RML) अस्पताल
  • आउटर सर्किल कनॉट प्लेस – संसद मार्ग टी-पॉइंट जैसे प्रमुख स्थानों और उनसे जुड़ने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m