सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हमला हुआ. हूति विद्रोहियों के हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं और 300 से ज्यादा घायल हुए. राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हूति विद्रोहियों ने हमला किया. हमले से पहले सऊदी के वॉर्निंग सिस्टम ने कोई अलर्ट नहीं दिया था. ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई में शामिल होने के संकेत दिए.
हूतियों की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों की ओर से हताहतों की पुष्टि किए जाने के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात बड़ा हमला हुआ है. इसमें 12 लोग मारे गए गए हैं और 300 ज्यादा घायल हुए हैं. सऊदी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की है. बयान में कहा गया कि मृतकों में 4 सऊदी नागरिक, 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, फिलिस्तीन, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं. घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. एयरपोर्ट पर कोई सैन्य ठिकाना नहीं है.
एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है. हमले के बाद इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है. सऊदी की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने रविवार सुबह एक बयान में इसकी जानकारी दी है.
एक अधिकारी के मुताबिक, मिसाइल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और 4 वाले हिस्से में गिरी. इन दोनों टर्मिनल से देश के अंदर की उड़ानें चलती हैं. हमले के बाद शनिवार को एयरपोर्ट पर उड़ानें रोक दी गईं. सभी रास्ते बंद कर दिए गए और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए. आसपास की लाइटें भी कम कर दी गईं.
दूसरी तरफ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई में शामिल होने पर विचार कर रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘हम ऐसा कर सकते हैं. हमें अभी हमले की जानकारी मिली है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

