Delhi Metro Created History: रिकॉर्ड बनाने के लिए मशहूर दिल्ली मेट्रो ने अब एक और नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली मेट्रो ने समय की पाबंदी (Punctuality) और भरोसे (Reliability) के मामले में दुनिया के 3 सबसे बड़े मेट्रो सिस्टम को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेनों की पंक्चुअलिटी और विश्वसनीयता के मामले में दिल्ली मेट्रो ने हांगकांग मेट्रो (Hong Kong Metro), पेरिस मेट्रो (Paris Metro) और न्यूयॉर्क सबवे (New York Subway) जैसे कुछ सबसे मशहूर मेट्रो नेटवर्क को पीछे छोड़ दिया है।
डीएमआरसी ने आंकड़े जारी कर विस्तार से जानकारी दी है। डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने समयबद्धता और विश्वसनीयता के मामले में हांगकांग मेट्रो, पेरिस मेट्रो और न्यूयॉर्क सबवे जैसी विश्व की कुछ सबसे प्रतिष्ठित मेट्रो प्रणालियों को पीचे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि डीएमआरसी परिचालन प्रदर्शन को मापने के लिए अत्यंत कड़े मानदंड अपनाता है।
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो ने समय की पाबंदी और भरोसे में दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो सिस्टम को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने समय की पाबंदी और भरोसे के मामले में हांगकांग मेट्रो, पेरिस मेट्रो और न्यूयॉर्क सबवे जैसे कुछ सबसे मशहूर मेट्रो नेटवर्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अच्छे शहरी रेल सिस्टम में अपनी जगह बनाई है। यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि DMRC ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को मापने के लिए बहुत कड़े क्राइटेरिया फॉलो करता है। जहां कई मेट्रो सिस्टम किसी ट्रेन को तभी लेट मानते हैं जब वह कई मिनट लेट पहुंचती है, वहीं दिल्ली मेट्रो किसी ट्रेन को तब लेट मानती है जब वह अपने डेस्टिनेशन स्टेशन पर तय समय से 59 सेकंड से ज़्यादा देर से पहुंचती।
99% से अधिक पंक्चुअलिटी हासिल करने वाली दुनिया की चुनिंदा मेट्रो
अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की ट्रेन पंक्चुअलिटी वर्ष 2003 में 98.27 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2005 में बढ़कर 99.64 प्रतिशत हो गई। इस उपलब्धि के साथ, दिल्ली मेट्रो ने अपने परिचालन की शुरुआत के महज दो वर्षों के भीतर ही 99% से अधिक पंक्चुअलिटी हासिल करने वाली दुनिया की चुनिंदा मेट्रो प्रणालियों की प्रतिष्ठित श्रेणी में स्थान बना लिया। इसके बाद से DMRC ने वर्ष दर वर्ष लगातार 99.9% ट्रेन पंक्चुअलिटी हासिल की है। वर्ष 2026 में, अपने विशाल नेटवर्क और बढ़ते बेड़े के बावजूद, दिल्ली मेट्रो ने 99.95 प्रतिशत की असाधारण पंक्चुअलिटी हासिल की है।

नेटवर्क के व्यापक विस्तार के बावजूद विश्वसनीयता कायम
पंक्चुअलिटी और विश्वसनीयता एक-दूसरे से सीधे जुड़ी हुई हैं। डीएमआरसी ने 2.72 मिलियन कार-किलोमीटर का Mean Distance Between Failures (MDBF) हासिल किया है। यह एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मानक है, जो यह दर्शाता है कि किसी सेवा-प्रभावित करने वाली खराबी के आने से पहले मेट्रो ट्रेन औसतन कितनी दूरी तय करती है।दुनिया की 45 प्रमुख मेट्रो प्रणालियों के संघ Community of Metros (COMET) द्वारा किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्किंग के तहत, दो मिनट के विलंब मानदंड के आधार पर दिल्ली मेट्रो को विश्व की शीर्ष पांच सबसे विश्वसनीय मेट्रो प्रणालियों में लगातार स्थान मिलता रहा है।
ड्राइवरलेस मेट्रो परिचालन में भी अग्रणी
डीएमआरसी वर्तमान में भारत के सबसे बड़े ड्राइवरलेस मेट्रो नेटवर्क का भी संचालन करता है। इसके लगभग 29 प्रतिशत नेटवर्क पर Unattended Train Operation (UTO) के तहत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। दिल्ली मेट्रो की लाइन-7, जो 71.55 किलोमीटर लंबी और 45 स्टेशनों वाली है, दुनिया की सबसे लंबी ड्राइवरलेस मेट्रो लाइन है और विश्व की सबसे लंबी सर्कुलर मेट्रो लाइनों में भी शामिल है। यह दिल्ली मेट्रो के लगभग पूरे नेटवर्क को इंटरचेंज सुविधा प्रदान करती है, केवल ग्रे लाइन के एक छोटे हिस्से को छोड़कर।
8.4 से 416.5 KM तक का सफर
दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर 2002 को शाहदरा से तीस हजारी के बीच मात्र 8.4 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर और छह स्टेशनों के साथ अपनी परिचालन यात्रा शुरू की थी।आज दिल्ली मेट्रो भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क बन चुका है, जो 12 लाइनों पर 303 स्टेशनों के साथ 416.5 किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके 31 इंटरचेंज स्टेशन दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न हिस्सों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।यात्रियों की संख्या में भी इस दौरान अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। परिचालन के पहले वर्ष में लगभग 82,000 यात्री यात्राएं प्रतिदिन से शुरू होकर दिल्ली मेट्रो ने 8 अगस्त 2025 को एक दिन में 81 लाख से अधिक यात्री यात्राओं का रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान में इसकी औसत दैनिक यात्री संख्या 64.06 लाख यात्री यात्राएं तक पहुंच चुकी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


