CM Rekha Gupta On beggar children: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल, चाक-चौराहों, मेट्रो स्टेशन और बाजारों में भीख मांगते बच्चों को देखना आम बात है। अब भिखारी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक सीएम रेखा गुप्ता ने की फुलप्रूफ तैयारी की है। इसके बाद दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते बच्चे नहीं दिखेंगे। दिल्ली की रेखा सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए कैंपेन शुरू करने का एलान किया है।
इस कैंपेन के तहत ऐसे बच्चों को उनके पैरेंट्स से सलाह मशविरा के बाद चाइल्ड केयर सेंटर पर रखा जाएगा। इसके जरिए भीख मांगने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा भविष्य भी सुरक्षित बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर इस कैंपेन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा ‘अब हम तय कर चुके हैं जो गरीब बच्चे दिल्ली में अलग-अलग जगह पर भीख मांगते हैं उन्हें सुरक्षित करने के लिए दिल्ली सरकार ‘बाल-भिक्षावृत्ति मुक्त दिल्ली अभियान’ (Child Beggar-Free Delhi Campaign) लेकर आ रही है। जिसमें दिल्ली के सभी 13 जिलों में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) और एनजीओ की मदद से इन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें चाइल्ड केयर सेंटर पर लेकर जाया जाएगा लेकिन जबरदस्ती नहीं बल्कि उनके पैरेंट्स से काउंसलिंग करके, उनकी समस्याओं को सुलझा कर और बेहतर ऑप्शन देकर।
सीएम बोलीं- गिरोह का होगा पर्दाफाश
सीएम ने आगे कहा ‘इस माध्यम से अगर कोई गिरोह इन बच्चों से जबरजस्ती इस काम को करवा रहा है तो उनका भी पर्दाफाश होगा। साथ में बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा अगर इस कैंपेन के लिए आपके कोई सुझाव हैं तो बताएं ताकि बहुत जल्द शुरू होने वाले इस कैंपेन में उन सुझावों को जोड़ा जा सके।’
बीते काफी समय से चल रही कोशिशें
आपको बता दें कि दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग बीते काफी समय से दिल्ली में भीग मांगते बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने कोशिश कर रहा है। इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती बच्चों का पुनर्वास होती है। भीख मांगने वाले बच्चों के पैरेंट्स गरीबी के वजह से बच्चों को स्कूल भेजने के बजाय इस काम में धकेल देते हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


