Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (8 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत; प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला; अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी जी ने देश को अमेरिका के हाथों बेचा; लक्ष्मी योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स प्रमुख रहा।

1. दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत

दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने अपने ‘ओपन एक्सेस’ नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पात्र उपभोक्ताओं पर लगाए जाने वाले एडिशनल सरचार्ज को अगले 4 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। नियामक आयोग का यह कदम बड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए सीधे बिजली खरीद को अधिक आकर्षक और किफायती बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। 

पढ़े पूरी खबर…….

2. प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और उनके निगमित किए जाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब इस विधेयक को विचार और पारित किए जाने के लिए दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि यह विधेयक दिल्ली में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

पढ़े पूरी खबर…….

3. अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी जी ने देश को अमेरिका के हाथों बेचा

अमेरिकी सीनेट ने भारत समेत पांच देशों पर 100 % तक टैरिफ लगाने की अनुमति देने वाले एक विधेयक को 86-11 के भारी बहुमत से पारित कर दिया है। यह विधेयक रूस से तेल और गैस खरीद जारी रखने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया है। बिल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को ऐसे देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है, हालांकि इसके लिए अभी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की मंजूरी भी आवश्यक है। इस घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. लक्ष्मी योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर उत्साहित महिलाओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को राखी बांधकर अपना आभार व्यक्त किया। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधते हुए योजना के प्रति खुशी जताई और इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह रक्षा सूत्र केवल एक परंपरा का प्रतीक नहीं, बल्कि दिल्ली की बहनों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली की बिजली सब्सिडी पर CAG का खुलासाः दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। रिपोर्ट में पूर्ववर्ती दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी वितरण व्यवस्था में कई गंभीर खामियों का खुलासा किया गया है। कैग रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-20 से 2022-23 के दौरान बिजली सब्सिडी योजना के तहत ऐसे घरेलू बिजली कनेक्शनों को भी लाभ दिया गया, जिनमें किसी प्रकार की बिजली खपत नहीं हो रही थी। (पूरी खबर पढ़े)

CM रेखा गुप्ता का दिखा अनोखा अंदाजः सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( Rekha Gupta) का एक अलग अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री कांवड़ शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उनका सम्मान करते हुए उनके चरण स्पर्श किए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। (पूरी खबर पढ़े)

हनी ट्रैप का शिकार हुआ एयरफोर्स विंग कमांडरः दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर (Air Force Wing Commander) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी करीब 2 महीने पहले की गई थी और मामले की जांच अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विंग कमांडर के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m