Air India Flight Turbulence Case: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आने के दौरान टर्बुलेंस में फंसने वाली एअर इंडिया फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। 4 अगस्त को एअर इंडिया की AI 2379 फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस के कारण करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए डोप टेस्ट किया गया था। इस घटना के बाद फ्लाइट के दोनों पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया। कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने का दावा किया गया है। हालांकि, एयर इंडिया ने सैंपल पॉजिटिव आने के दावे की पुष्टि नहीं की है।

एअर इंडिया की AI 2379 फ्लाइट के पायलटों में से एक का टेस्ट पॉज़िटिव आया और मामले की पूरी जांच होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। फिलहाल इस घटना की जांच DGCA कर रहा है।

इस घटना पर एयर इंडिया का आधिकारिक बयान सामने आया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ”हमें पता है कि पायलटों पर लागू प्रोटोकॉल के हिसाब से पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था। लेकिन, टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ शेयर नहीं किए गए हैं, और इसलिए हम किसी भी नतीजे पर कमेंट करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया सिविल एविएशन नियमों के हिसाब से क्रू मेंबर्स का रेगुलर ड्रग टेस्ट करता है, चाहे वह किसी खास फ्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग हो। हम जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे। 

बता दें कि 4 अगस्त को एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस की घटना सामने आई थी। उड़ान संख्या एआई2379 ने सुबह 8:41 बजे फुकेट से 134 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। डेढ़ घंटे बाद दिल्ली पहुंचने पर क्रूज चरण (टेक-ऑफ पूरा होने के बाद या नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय) के दौरान विमान अचानक तेज झटकों का शिकार होकर असंतुलित हो गया। इस दौरान कई यात्री सीटों से उछलकर केबिन की छत और आसपास के हिस्सों से जा टकराए, जिससे चीख-पुकार मच गई। हालांकि, पायलटों ने विमान को संभाल लिया गया और सुबह करीब 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया था। इस हादसे में 13 यात्री घायल हुए थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m