DTC Run Special Buses for Bihar on Chhath Festival: छठ महापर्व बिहार और पूर्वोत्तर यूपी जाने वाले लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए बिहार सरकार, दिल्ली सरकार और डीटीसी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। छठ महापर्व पर DTC बिहार के लिए स्पेशल बसें (Chhath Puja Special Bus) चलाएगी। डीटीसी बिहार के 6 शहरों के लिए 70 स्लीपर बसें चलाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) जल्द ही बिहार सरकार (Bihar Government) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने जा रही है।

प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह खास बस सर्विस दिल्ली को बिहार के प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों से जोड़ेगी। इनमें शामिल हैं, पटना, दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर। इन रूट्स को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि यात्रियों को बीच रास्ते में किसी भी प्रकार की बस बदलने की झंझट न उठानी पड़े और सफर आरामदायक रहे।

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) इस पहल के तहत कुल 149 बसें जोड़ने के बड़े प्रस्ताव पर काम कर रहा है। इसके शुरुआती चरण में 70 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इस रूट पर सेमी-स्लीपर डीलक्स बसें चलाई जाएंगी, जो एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) दोनों विकल्पों में उपलब्ध होंगी। इस सीधी बस सेवा से दिल्ली-NCR में रहने वाले बिहार के लाखों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और परिवारों को त्योहारों के सीजन में आसानी से टिकट और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। ह सर्विस छठ पूजा से पहले शुरू हो जाएगी ताकि यात्री त्योहार के समय इसका फायदा उठा सकें।

राजधानी समेत इन 6 शहरों के लिए चलेंगी बसें

अधिकारियों ने बताया कि इस सर्विस के छठ पूजा से पहले शुरू होने की उम्मीद है, जब दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा की मांग बहुत बढ़ जाती है। यह प्रस्तावित सर्विस दिल्ली को दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पटना, गया और भागलपुर से जोड़ेगी। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) के शुरुआती चरण में 70 बसें चलाने की उम्मीद है, जो इंटर स्टेट सेवाओं के लिए 149 बसें जोड़ने के बड़े प्रस्ताव का हिस्सा है।

आनंद विहार में नया बस टर्मिनल बनाया जा रहा

इन प्रस्तावित सेवाओं के लिए सेमी-स्लीपर डीलक्स बसों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो एसी और नॉन एसी दोनों तरह की होंगी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रूट प्लान किए जा रहे हैं जिनसे यात्रियों को बस बदलने की जरूरत नहीं पड़े। ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए आनंद विहार में एक नया बस टर्मिनल भी बनाया जा रहा है। 13.5 मीटर चौड़ा यह टर्मिनल बिहार रूट पर चलने वाली बसों के लिए मुख्य हब का काम करेगा। आनंद विहार पहले से ही पूर्वी दिल्ली में एक बड़ा ट्रांसपोर्ट इंटरचेंज है, जहां से दिल्ली मेट्रो, रेलवे और इंटर स्टेट बस सेवाओं की कनेक्टिविटी है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m