Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 अप्रैल 2026) की खबरों में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में नहीं होंगे पेश अरविंद केजरीवाल, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती,सौरभ भारद्वाज का राघव चड्ढा पर निशाना, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की बंद प्रमुख रहा।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में नहीं होंगे पेश अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)से जुड़े कथित शराब घोटाले मामले में नया मोड़ आ गया है। निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए जांच एजेंसी ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच के समक्ष होनी है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे।

राज्यसभा सभापति ने AAP के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मंजूरी दी
7 Rebel AAP MP join BJP: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनकी आम आदमी पार्टी यानी आप को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा (Rajya Sabha) सभापति ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) समेत AAP के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। बीजेपी में जो आप सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता हैं।

नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती
दिल्ली सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने साफ कहा है कि यदि कोई निजी स्कूल नियमों का पालन नहीं करता पाया गया, तो उसे टेकओवर भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, सरकार के राजस्व और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम कई निजी स्कूलों की जांच कर रही है। इस जांच में कई स्कूलों में अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

सौरभ भारद्वाज का राघव चड्ढा पर निशाना
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच सियासी टकराव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक ओर राघव चड्ढा अपनी पूर्व पार्टी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और संगठन के मौजूदा हालात को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP उन्हें “गद्दार” बताकर पलटवार कर रही है। पार्टी नेताओं द्वारा उनके राजनीतिक सफर में AAP की भूमिका गिनाई जा रही है। विवाद यहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब निजी जीवन तक पहुंच गया है। AAP की ओर से यह तक दावा किया गया कि चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी में भी पार्टी की भूमिका रही है।

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की बंद
नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) की उस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सुनवाई बंद कर दी है, जिसमें उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित सीरीज “लॉरेंस ऑफ पंजाब” की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पहले ही सुरक्षा कारणों के चलते इस सीरीज को रिलीज न करने की सलाह दे चुका है, ऐसे में इस मामले में आगे हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं बचती। सुनवाई के दौरान बिश्नोई की ओर से पेश वकील ने यह आशंका जताई कि यदि सीरीज के किरदारों के नाम बदलकर इसे रिलीज किया गया, तो इससे फिर से कानूनी मदद ले सकते हैं।

नजफगढ़ के दिल्ली गेट के पुनरुद्धार की तैयारी
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की हेरिटेज सेल नजफगढ़ स्थित ऐतिहासिक दिल्ली गेट, नजफगढ़ के पुनरुद्धार की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही एक कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा, जो संरचना की स्थिति का आकलन कर काम का दायरा तय करेगा और लागत का अनुमान लगाएगा। यह कदम स्थानीय पार्षद अमित खरखारी की अपील के बाद उठाया गया है। उन्होंने इस नोटिफाइड हेरिटेज इमारत की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई थी और इसके संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली समेत देशभर में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू: नई दिल्ली: देशभर में अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 लागू हो गए हैं, जिन्होंने पुराने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 की जगह ले ली है। नए नियमों के तहत कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और सख्त और जिम्मेदार बनाया गया है। नए प्रावधानों में “बल्क वेस्ट जनरेटर्स” की परिभाषा को भी संशोधित किया गया है। इसके अनुसार, यदि कोई संस्थान कुछ तय मानकों को पूरा करता है, तो उसे बल्क वेस्ट जनरेटर माना जाएगा और उसे अपने कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। (पढ़े पूरी खबर)
AAP छोड़ BJP में शामिल होने पर राघव चड्ढा की सफाई: नई दिल्ली: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के फैसले ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। इस बीच सोमवार (27 अप्रैल) को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने निर्णय पर विस्तार से सफाई दी। वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि लंबे समय से चल रही परिस्थितियों और विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा देशहित और जनता की सेवा रहा है, और आगे भी वह उसी दिशा में कार्य करते रहेंगे। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का स्पेशल ड्राइव: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाल ही में तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11,800 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस गलत पार्किंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर रहा, क्योंकि ये दोनों ही वजहें अक्सर सड़क हादसों और जाम का कारण बनती हैं। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र : नई दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार, 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। सत्र का आयोजन पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा हॉल में होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि उपराज्यपाल द्वारा आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान (प्रोरोगेशन) कर दिया गया है। इसके बाद अब नया सत्र विशेष बैठक के रूप में आयोजित किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

