Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (22 अक्टूबर 2026) की खबरों में मैली यमुना’ को निर्मल करने अमित शाह ने ₹8,941 करोड़ की दी सौगात, दिल्ली में सफाई पर CM रेखा गुप्ता सख्त, दिल्ली की हवा हुई ‘जहरीली’, दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन की बढ़ीं मुश्किलें प्रमुख रहा।

मैली यमुना’ को निर्मल करने अमित शाह ने ₹8,941 करोड़ की दी सौगात

Amit Shah Gift of ₹8941 Crore to Delhi: ‘मैली यमुना’ (Yamuna River) को निर्मल करने अमित शाह ने ₹8,941 करोड़ की सौगात दी है। 22 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के पुनरुद्धार के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की 8,941 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पढ़े पूरी खबर……

दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन की बढ़ीं मुश्किलें

त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में दिल्ली के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट को मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं, त्रिपुरा पुलिस ने भी आमिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पढ़े पूरी खबर……

दिल्ली में सफाई पर CM रेखा गुप्ता सख्त

CM Rekha Gupta Instructions To Cleanliness Delhi: दीपावली और अन्य पर्व के दौरान दिल्लीवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मैदन में उतर गई है। लिहाजा त्योहारी सीजन में दिल्ली की सफाई को लेकर सीएम रेखा गुप्ता सख्त रूख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, कूड़े के ढेर हटाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजधानी में सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़े पूरी खबर……

दिल्ली की हवा हुई ‘जहरीली’

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली की हवा ‘जहरीली’ हो गई है। ठंड और त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब होने लगी है। हालात यह है कि दिल्ली में कई जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई (Delhi AQI) 300 के पार चला गया है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 309 दर्ज किया गया। जबकि विवेक विहार में यह 306 दर्ज किया गया। वहीं पूरे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 200 से ऊपर बना हुआ है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की महत्वपूर्ण खबरें……

दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता: दिल्ली में पूर्वोत्तर भारत के राज्य के लोगों के साथ अभद्रता और बदतमीजी का मामला सालों से चल रहा है। एक बार फिर देश की राजधानी में पूर्वोत्तर भारत नागरिक साथ अभद्रता और नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आय़ा है। दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता की गई है। सोशल मीडिया इन्फ्युलेंसर आमिर शौकीन (Aamir Shaukeen) त्रिपुरा के युवक से अभद्रता की। इतना ही नहीं, उसने त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी कर उसका मजाक बनाया। (पढ़े पूरी खबर)

सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अरविंद केजरीवाल खुश; कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) ने दोनों सीजेपी नेताओं को ₹50 हजार के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दी। सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अरविंद केजरीवाल खुश हो गए हैं। आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों के बेल का स्वागत करते हुए धाई दी और साथ ही एक सलाह भी दी। (पढ़े पूरी खबर)

Delhi Hot Air Balloon Ride: दिल्ली में हॉट-एयर बैलून राइड का मजा लेने के लिए फिर से तैयार हो जाइए। जी हां… हॉट-एयर बैलून राइड सराय काले खां के बांसेरा पार्क में शुरू होने जा रही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 14 नवंबर से हॉट-एयर बैलून राइड शुरू करने की तैयारी में है। इस बार लोगों को आकर्षित करने के लिए टिकट की कीमत पिछले साल के मुकाबले कम रखने की योजना है। (पढ़े पूरी खबर)

स्वतंत्र भारद्वाज ने ‘नई धमकी’ के साथ अपनी चुप्पी तोड़ी: Swatantra Bhardwaj New Threat: सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP Protest) के दौरान दलित शख्स के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आया स्वतंत्र भारद्वाज एक बार फिर से सुर्खियों में है। खुद को हिंदूवादी एक्टिविस्ट कहने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने ‘नई धमकी’ के साथ अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बार स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली दंगा के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर धमकी दी है। (पढ़े पूरी खबर)

Delhi Heritage Walk: दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और प्राकृतिक धरोहरों से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत राजधानी के छह प्रमुख स्थलों पर हेरिटेज वॉक और नेचर वॉक आयोजित की जाएंगी। इस पहल के लिए DDA ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) के दिल्ली चैप्टर के साथ छह महीने का समझौता किया है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m