Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (1 अगस्त 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500; स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट; फ्री बस यात्रा पर रेखा सरकार का बड़ा ऐलान; PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का पलटवार प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पात्र महिलाएं अब घर बैठे दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके वित्तीय भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाना है।

2. स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026)समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राजधानी में किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को रोकने के लिए 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रोन और अन्य हवाई उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान बिना अनुमति किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरण का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

3. फ्री बस यात्रा पर रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली सरकार और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने राजधानी की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। डीटीसी ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। नए आदेश के अनुसार, अब 15 अगस्त तक DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा जारी रहेगी, भले ही उनके पास पिंक सहेली कार्ड न हो।

4. PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर हुए प्रदर्शनों के दौरान न केवल उनके खिलाफ, बल्कि उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में प्रधानमंत्री ने इस तरह की टिप्पणियों पर चिंता जताते हुए सार्वजनिक विमर्श में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली के वोटरों के लिए जरूरी खबरः राजधानी दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब केवल आठ दिन शेष हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर सबसे बड़ी चुनौती फॉर्मों के धीमे डिजिटलीकरण की बनी हुई है। निर्वाचन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 99.91 प्रतिशत मतदाताओं तक फॉर्म पहुंच चुके हैं, लेकिन केवल 57.54 प्रतिशत फॉर्म ही ऑनलाइन डिजिटलाइज किए जा सके हैं। (पूरी खबर पढ़े)
जंतर-मंतर हिंसा मामला: कई यूट्यूबर्स पर गिरेगी गाजः दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले को लेकर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया है और जल्द ही कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स तथा 3 निजी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो, पोस्ट, लाइव स्ट्रीम और अन्य डिजिटल सामग्री की गहन पड़ताल कर रही हैं। (पूरी खबर पढ़े)
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारीः कांवड़ यात्रा 2026 (Kanwar Yatra 2026) के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जीटी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। इस वर्ष कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान गौमुख, गंगोत्री धाम और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त दिल्ली पहुंचेंगे या राष्ट्रीय राजधानी से होकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों की ओर प्रस्थान करेंगे। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


