Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (10 अक्टूबर 2026) की खबरों में शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द कराने दिल्ली पुलिस कोर्ट पहुंचीं; CJP Protest पर दिल्ली पुलिस की भावुक अपील; रेलवे बोला-दिल्ली आने वाली ट्रेनें अब रद्द नहीं होगी; दिल्ली पुलिस ने बताया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली प्रमुख रहा।

1. शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द कराने दिल्ली पुलिस कोर्ट पहुंचीं

एक तरफ दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है, तो दूसरी तरफ दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम (Sharjeel Imam) की अंतरिम जमानत को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया है। पुलिस का आरोप है कि शरजील इमाम ने मीडिया से बातचीत करके अंतरिम जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि हाल ही में अदालत ने शरजील इमाम को दिल्ली और बिहार में अपने दो चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक सात दिन की अंतरिम जमानत दी थी।

पढ़े पूरी खबर……

2. CJP Protest पर दिल्ली पुलिस की भावुक अपील

दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों के प्रस्तावित आंदोलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस आंदोलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम एक खुला खत जारी किया है। इसके जरिए पुलिस ने लोगों से इंसानियत और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील करते हुए शांति और कानून-व्यवस्था का संदेश दिया है।

पढ़े पूरी खबर……

3. रेलवे बोला-दिल्ली आने वाली ट्रेनें अब रद्द नहीं होगी

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर प्रभावित हुई रेल सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। नॉर्दर्न रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पहले से घोषित ट्रेनों के रद्दीकरण के अलावा कोई नई ट्रेन रद्द नहीं की गई है और फिलहाल ऐसा कोई प्लान भी नहीं है। रेलवे के इस बयान से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली पुलिस ने बताया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद पार्टी के नेता और कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में पहुंचने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पुलिस ने CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिया। इस बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

CJP Protest में फिर हिंसा, आकाशवाणी भवन के पास पत्थरबाजीः नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है। आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के पास तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिराकर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। (पूरी खबर पढ़े)

हिरासत में ली गईं ममता बनर्जी, दिल्ली में बस स्टॉप पर दे रही थीं धरनाः दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरासत में ले लिया है. वे साउथ एवेन्यू बस स्टॉप पर धरना प्रदर्शन कर रही थीं. पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लिया है. (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m