Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (5 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली में कारोबार करना होगा आसान; पुराने कपड़े जुटा रही रेखा सरकार; जस्टिस स्वर्ण कांता मामले में केजरीवाल और AAP नेताओं को दिल्ली HC का नोटिस; दिल्ली में फिर बदला SIR शेड्यूल प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में कारोबार करना होगा आसान
दिल्ली सरकार ने उद्यमियों और निवेशकों के लिए कारोबार शुरू करने और संचालन की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) सरकार ने ‘दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल, 2026’ पेश किया है। इस बिल का उद्देश्य राजधानी में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और लाइसेंस, एनओसी समेत अन्य सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। इस प्रस्तावित कानून में सेल्फ सर्टिफिकेशन (Self Certification) और शुरुआती तीन वर्षों तक नो रूटीन इंस्पेक्शन जैसी व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है।

2. पुराने कपड़े जुटा रही रेखा सरकार
दिल्ली सरकार ने पुराने और उपयोग योग्य कपड़ों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने तथा वस्त्र अपशिष्ट (टेक्सटाइल वेस्ट) को कम करने के उद्देश्य से ‘अर्पण’ योजना (Arpan campaign) शुरू की है। इस पहल के तहत राजधानी के 5 मेट्रो स्टेशनों पर विशेष संग्रह केंद्र बनाए गए हैं, जहां लोग अपने पुराने कपड़े दान कर सकते हैं। इस योजना के पीछे पर्यावरण संरक्षण की बड़ी सोच है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक जींस तैयार करने में औसतन करीब 3,781 लीटर पानी की खपत होती है। इसके अलावा कपड़ा उद्योग दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले क्षेत्रों में भी शामिल माना जाता है।

3. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली HC का नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), मनीष सिसोदिया(Manish Sisodiya), संजय सिंह (Sanjay Singh) और अन्य को आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है। मामला सोशल मीडिया पर कथित रूप से न्यायपालिका की छवि धूमिल करने वाले पोस्ट से जुड़ा है।

4. दिल्ली में फिर बदला SIR शेड्यूल
दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) कार्यक्रम के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, मतदाताओं के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर किए जाने वाले वेरिफिकेशन अभियान की अवधि बढ़ाकर 17 अगस्त तक कर दी गई है। वहीं, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन अब 24 अगस्त को किया जाएगा। SIR प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग के कर्मचारी और बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
DTC ने दिल्ली वालों को दी सौगातः MCD मुख्यालय सिविक सेंटर से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बाकनेर गांव तक मंगलवार को नई दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा शुरू कर दी गई. दिल्ली के लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने के लिए खासकर इस बस सेवा से छात्रों, नौकरी करने वाले लोगों, महिलाओं और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी. पहली बार इस रूट पर बस सेवा के शुरू होने से जनता ने काफी सराहना की है. (पूरी खबर पढे)
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों के लिए पीरियड सुविधाओं की मांगः राजधानी दिल्ली के पुलिस थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म (menstrual) के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि दिल्ली के अधिकांश पुलिस थानों में महिला कर्मियों के लिए बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें ड्यूटी के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। याचिका में कहा गया है कि बड़ी संख्या में पुलिस थानों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड के सुरक्षित निपटान के लिए इंसिनरेटर (Incinerator) की भी व्यवस्था नहीं है। (पूरी खबर पढ़े)
इथेनॉल विवाद में संदीप दीक्षित का अरविंद केजरीवाल पर हमलाः दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर राजनीतिक अवसरवादिता का आरोप लगाया है। संदीप दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल उन मुद्दों को उठाते हैं जिनसे उन्हें राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


