Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (03 अगस्त 2026) की खबरों में   सरकार ने कहा- स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा, दिल्ली बनेगी ग्लोबल स्पोर्ट्स हब, कस्टडी डेथ पर परिजनों को मिलेगा ₹7.5 लाख तक मुआवजा, नरेला हाई सिक्योरिटी जेल परियोजना के लिए 27 एकड़ जमीन आवंटित प्रमुख रहा।

सरकार ने कहा- स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा

NEET Paper Leak Protest: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार अपने वादे पर कायम है और प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं होगी। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान गंभीर अपराधों के आरोप में दर्ज 2,700 से अधिक FIR वापस नहीं ली जाएंगी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली बनेगी ग्लोबल स्पोर्ट्स हब

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 27 जुलाई से आयोजित 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का रविवार को भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

नरेला हाई सिक्योरिटी जेल परियोजना के लिए 27 एकड़ जमीन आवंटित

दिल्ली सरकार राजधानी की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। नरेला में प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल परियोजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत परियोजना में 27 एकड़ अतिरिक्त भूमि शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार की योजना केवल जेल की क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक एकीकृत सुधार परिसर विकसित करने की भी है। इसके माध्यम से कैदियों के पुनर्वास, सुधार और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

कस्टडी डेथ पर परिजनों को मिलेगा ₹7.5 लाख तक मुआवजा

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जेलों में अभिरक्षा (कस्टडी) के दौरान होने वाली अप्राकृतिक मौतों के मामलों में मृतक कैदियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए नई मुआवजा योजना अधिसूचित की है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जेल में बंद किसी कैदी की अभिरक्षा के दौरान अप्राकृतिक परिस्थितियों में मृत्यु होने पर उसके निकटतम परिजन अथवा वैधानिक उत्तराधिकारी को मुआवजा दिया जाएगा। योजना के तहत विभिन्न परिस्थितियों और मामले की प्रकृति के आधार पर 5 लाख रुपये से लेकर 7.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय: दिल्ली सरकार ने राजधानी की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और पेशेवर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।इस फैसले के तहत प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO), डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर (DPO) और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (PC) के रूप में कार्यरत कर्मियों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि आपदा प्रबंधन से जुड़े इन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका राजधानी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। (पढ़े पूरी खबर)

PM आवास कूच से पहले केजरीवाल का आह्वान: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर केंद्र सरकार की E20 इथेनॉल नीति का विरोध किया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने घोषणा की कि वह मंगलवार 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को 2.33 लाख से अधिक लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका व्यक्तिगत रूप से सौंपेंगे। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी समर्थकों का मार्च में शामिल होना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं अपने साथ 100 ऐसे लोगों को ले जाऊंगा जो पुलिस की लाठियों और जेल जाने से नहीं डरते।” (पढ़े पूरी खबर)

कांवड़ यात्रा के बीच यात्रियों को राहत: कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के चलते दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से लागू यातायात प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण अब अधिकांश बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए संचालित किया जा रहा है। इस बदलाव का सीधा फायदा यात्रियों को किराए और यात्रा समय दोनों के रूप में मिल रहा है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे से संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली का बस किराया 65 रुपये तक कम हो गया है। इसके अलावा यात्रा अवधि में भी करीब 3 घंटे की कमी आई है, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक सफर मिल रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली लक्ष्मी योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना को शुरू होते ही महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। योजना का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च होने के महज एक दिन के भीतर 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार रात 10 बजे तक योजना के लिए 1,47,215 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 10,286 आवेदन जमा किए जा चुके थे। बड़ी संख्या में महिलाओं के पोर्टल पर पहुंचने से योजना को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

नाबालिग को दिल्ली पुलिस से राहत: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पिछले महीने जंतर-मंतर(Jantar- Mantar) पर आयोजित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करने का फैसला किया है। इस मामले में लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार को बताया कि मामले की जांच और कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद नाबालिग के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने का निर्णय लिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m