Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (12 जुलाई 2026) की खबरों में दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; रेखा गुप्ता सरकार का क्लीन एनर्जी प्लान; E20 Petrol पर भड़के अरविंद केजरीवाल; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा
देश की राजधानी दिल्ली में अब अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा। सरकारी और डीडीए की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ एलजी सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कड़ा रुख अपनाया है। एलजी के कड़े रुख के बाद डीडीए भी एक्शन मोड में आ गया है। डीडीए ने ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के तहत 14 फ्लाइंग स्क्वाड और 4 क्यूआरटी टीमें गठित की हैं, जो 72 घंटे में अतिक्रमण हटाएंगी।

2. रेखा गुप्ता सरकार का क्लीन एनर्जी प्लान
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) क्लीन एनर्जी योजना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में ‘सोलर ट्री’ लगाने जा रही है। राजधानी दिल्ली में पहला ‘सोलर ट्री’ सचिवालय की बिल्डिंग में लगाने की योजना है। दिल्ली में लगने वाला यह पहला ‘सोलर ट्री’ होगा। इसके बाद दिल्ली सरकार क्लीन एनर्जी अपनाने की मुहिम के तहत इन्हें पूरी दिल्ली में फैलाया जा सकता है। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इसी सचिवालय में बैठते हैं।

3. E20 Petrol पर भड़के अरविंद केजरीवाल
ई-20 पेट्रोल को लेकर एकर बार फिर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। E20 पेट्रोल के कारण वाहनों में आ रही तकनीकी दिक्कतों, कम माइलेज और बढ़ते मरम्मत खर्च पर चिंता जताते हुए अरविंद केजरीवाल ने वाहन मालिकों और मैकेनिकों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से इस नीति की समीक्षा करने और जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की अपील की है।

4. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हत्या की साजिश रच रहे थे। वारदात होने से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों शूटर पहले हुई फायरिंग की कई घटनाओं में आरोपी बताए जा रहे हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अग्निकांड से लोगों को डरा दिया है। दिल्ली के मजलिस पार्क में अग्निकांड (Delhi Majlis Park House Fire) में डीआरडीओ वैज्ञानिक का घर जलकर राख हो गया है। चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर AC के शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। आग ने तुरंत पूरे प्लोर को अपने आगोश में ले लिया है। इससे डीआरडीओ (DRDO) के वैज्ञानिक अरि सुदन तिवारी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जबकि दूसरी मंजिल का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। (पूरी खबर पढ़े)
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर घटकर 104/66 mm Hg रह गया है, जबकि भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका 7.8 किलोग्राम वजन कम हो चुका है। CJP के संस्थापक अभिषेक दिपके द्वारा साझा किए गए वीडियो में वांगचुक बेहद कमजोर दिखाई दिए। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

