Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (29 मई 2026) की खबरों में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को मोदी सरकार की मंजूरी; रेखा गुप्ता सरकार का ‘बिजली बचाओ’ अभियान; पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की AC ब्लास्ट में मौत; जज अमन शर्मा सुसाइड केस में एक महीने बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली प्रमुख रहा।

1. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को मोदी सरकार की मंजूरी
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह एक हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा, जो दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा। इसका नाम दिल्ली-कटरा एनई-5 एक्सप्रेसवे (Delhi-Katra NE-5 Expressway) होगा। छह-लेन वाले इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत 1,500 करोड़ रुपये है। इसे मार्च 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

2. रेखा गुप्ता सरकार का ‘बिजली बचाओ’ अभियान
देश में जारी भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने ‘बिजली बचाओ’ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को बिजली की बर्बादी रोकने और जरूरत के हिसाब से बिजली इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने 24 से 26 डिग्री पर AC चलाने, दिन में लाइटें बंद रखने और प्राकृतिक रोशनी का उपयोग बढ़ाने का आदेश दिया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने यह फैसला पीएम नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील के बाद लिया है।

3. पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की AC ब्लास्ट में मौत
दिल्ली के हौज खास इलाके में घर में एसी (AC) ब्लास्ट में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। रात के अंधेरे में तेज ब्लास्ट के साथ AC की इनडोर यूनिट में आग लग गई। इससे पूरे घर में धुंआ फैल गया। धुएं की वजह से उनकी हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वो 80 साल के थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

4. जज अमन शर्मा सुसाइड केस में एक महीने बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली
जज अमन शर्मा सुसाइड केस में एक महीने बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली है। 30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में थे। 2 मई 2026 को पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या को लगभग एक महीना होने वाला है। वहीं अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
NEET UG 2026 री-टेस्ट के छात्रों को बड़ी राहतः NEET UG 2026 री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने घोषणा की है कि 21 जून को होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए छात्रों को बस में केवल अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर डकैती-किडनैपिंग का चंद घंटे में पर्दाफाश कियाः दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हाईवे पर डकैती-किडनैपिंग (Highway robbery and kidnapping) का चंद घंटे में पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार और पीड़ित युवक का बाइक बरामद कर लिया है। (पूरी खबर पढ़े)
सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं पुकारः सालो से बंद मीत नगर रेलवे फाटक को लेकर सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बड़ा फैसला लिया है। सबोली श्मशान घाट तक पहुंचने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीत नगर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाने की अनुमति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने मीत नगर के पास रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। बकायदा इसके लइए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

