Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (6 अक्टूबर 2026) की खबरों में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सौरभ भारद्वाज का दावा, Delhi ASP विवेक भगत का प्रमोशन रुका, DCP के 15, तो इंस्पेक्टर के 108 पद खाली, रतन लोहिया मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी प्रमुख रहा।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सौरभ भारद्वाज का दावा

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को लेकर बड़ा दावा किया है। भारद्वाज के मुताबिक, उनके एक सूत्र ने उन्हें बताया है कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सौरभ भारद्वाज ने यह दावा ऐसे समय किया है, जब 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रस्तावित है।

पढ़े पूरी खबर…..

Delhi ASP विवेक भगत का प्रमोशन रुका

दिल्ली सरकार ने 12 सिलेक्शन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यानी एडिशनल DCP का करंट ड्यूटी चार्ज देने से जुड़े आदेश में संशोधन किया है। संशोधित आदेश में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के ACP विवेक भगत (Viivek Bhagat) को अतिरिक्त चार्ज से हटा दिया गया है। दरअसल, ACP विवेक भगत पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। इस मामले की जांच फिलहाल जारी है।

पढ़े पूरी खबर…..

DCP के 15, तो इंस्पेक्टर के 108 पद खाली

Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा हमेशा से ही देश में एक बड़ा मुद्दा रहा है। निर्भया गैंगरेप कांड (Nirbhaya gang rape case) के बाद सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानून में कई बदलाव किए थे। बावजूद इसके आज भी दिल्ली महिलाओं के लिए देश में सबसे असुरक्षित शहरों में शुमार है। पिछले के कुछ आंकड़ों को देखें, तो सितंबर महीने के शुरुआती 20 दिनों में देश की राजधानी में लगभग 23 रेप के केस सामने आए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

रतन लोहिया मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Ratan Lohia Murder Case: डेयरी कारोबारी रतन लोहिया मर्डर केस में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। रतन लोहिया की हत्या के करीब एक साल बाद दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय रणबीर लोहिया के रूप में हुई है, जो फतेहपुर बेरी का ही रहने वाला है। रतन लोहिया की हत्या जमीन विवाद में की गई थी। इस पुरानी रंजिश में अब तक कई हत्याएं हो चुकी हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से राहत: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) को कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अब रेगुलर जमानत दे दी है। इससे पहले अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को कड़ी शर्तों के साथ तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद मामले में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान कर दी। स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर पर छात्र कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। (पढ़े पूरी खबर)

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में बॉडी कैमरे के साथ उतरी दिल्ली पुलिस: INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों का यह मार्च चुनाव आयोग के मुख्यालय तक प्रस्तावित है। मार्च के मद्देनजर नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और केंद्रीय सशस्त्र बलों के करीब 4,000 जवानों की तैनाती की गई है। (पढ़े पूरी खबर)

सखी सेंटरों की निगरानी बढ़ी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोक नायक अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली के सभी सखी वन स्टॉप सेंटरों की डिटेल मासिक फॉलोअप रिपोर्ट अब मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। रिपोर्ट में दर्ज मामलों की संख्या के साथ पुलिस को दी गई सूचना, FIR की स्थिति, आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई और पीड़िता को उपलब्ध कराई गई सहायता का पूरा विवरण शामिल करना होगा। (पढ़े पूरी खबर)

प्रोटेस्ट रिपोर्टिंग को लेकर दिल्ली पुलिस की नई गाइडलाइन: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार को प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए चार गाइडलाइन (guideline) जारी की हैं। पुलिस ने पत्रकारों से वैध पहचान पत्र साथ रखने और जरूरत पड़ने पर उसे स्पष्ट रूप से दिखाने के लिए कहा है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने की अपील की गई है कि पत्रकारों की मौजूदगी से पुलिस के कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट साझा कर ये दिशानिर्देश जारी किए। (पढ़े पूरी खबर)

कूड़े के पहाड़ के साथ CM रेखा गुप्ता ने ली ‘आखिरी सेल्फी’: दिल्ली में पुराने कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने की कवायद के साथ अब रोजाना निकलने वाले नए कचरे के निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का फोकस सिर्फ पुराने लैंडफिल साइटों को खाली करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर भी है कि रोज उत्पन्न होने वाला कचरा दोबारा बड़े ढेर का रूप न ले। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराने लैंडफिल से कचरा हटाने की प्रक्रिया के साथ ही प्रतिदिन निकलने वाले नए कचरे को भी उसी गति से प्रोसेस करना जरूरी है। (पढ़े पूरी खबर)

SIR अभियान: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नो-मैपिंग और अन्य विसंगतियों के चलते करीब 33 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे। इनमें से अब तक 10.28 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन की प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज ले रहे हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों और दावों की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m