Delhi Operation Clean Air: ठंड में दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi air pollution) के खतरनाक स्थिति को देखते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार लगातार उपाय कर रही है। इसी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सड़क की धूल और निर्माण एवं विध्वंस (C&D) कचरे के खिलाफ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ऑपरेशन क्लीन एयर शुरू किया है। 3 अक्टूबर को CAQM की चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने PWD दिल्ली के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इनर और आउटर रिंग रोड के करीब 35 किलोमीटर हिस्से में 25 सड़क स्ट्रेच की जांच की गई। इस दौरान रिंग रोड पर 17 जगहों पर भारी मात्रा में धूल और कचरा मिला।
CAQM के मुताबिक सड़कों की नियमित और प्रभावी सफाई बेहद जरूरी है, क्योंकि वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जमा धूल दोबारा हवा में फैल सकती है। इसी तरह सड़कों के किनारे और कैरिजवे पर जमा C&D कचरा भी धूल के दोबारा उड़ने की वजह बन सकता है और इससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। अभियान पर CAQM ने कहा कि निरीक्षण के निष्कर्ष सड़क सफाई, स्वीपिंग और धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों को प्रभावी तरीके से लागू करने की जरूरत को दर्शाते हैं
दिल्ली-NCR में ऑपरेशन क्लीन एयर जारी
CAQM ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत दिल्ली-NCR में निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। इन अभियानों का उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण उपायों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का आकलन करना, नियमों के अनुपालन में कमियों की पहचान करना और संबंधित एजेंसियों से समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई कराना है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

