Delhi Police Encounter Machhar Mama: दिल्ली पुलिस ने ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटर किया है। कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी ‘मच्छर मामा’ के साथ दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में एक लाख रुपये इनामी बदमाश सावन उर्फ मच्छर मामा के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने ‘मच्छर मामा’ को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं वारदात स्थल से बाइक और कट्टे की बरामद जब्त किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6:28 बजे बांसगांव रोड के पास कच्छा गैंग के बदमाशों की मौजूदगी को लेकर इनपुट मिला था। जानकारी मिली थी कि गैंग के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने निगरानी बढा दी।

पुलिस के अनुसार जब टीम ने सावन उर्फ मच्छर मामा को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने के निशान मिले हैं। हालांकि, पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गया। घटना के बाद घायल बदमाश को काबू में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

एक लाख रुपये का इनाम, डकैती के केस में थी तलाश

सावन उर्फ मच्छर मामा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस डकैती के एक मामले में उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। कच्छा गैंग के बदमाशों को लेकर मिले इनपुट के बाद हुई इस कार्रवाई को पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है।

मौके से बाइक और कट्टा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से एक बाइक और एक देसी कट्टा मिला है। पुलिस इन सामानों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद बाइक का इस्तेमाल किसी वारदात में किया गया था या नहीं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m